सौरभ कुमार, पटना: बिहार महागठबंधन में क्या सब कुछ ठीक है? ये सवाल इसलिए क्योंकि नीतीश कुमार की पार्टी के नेता ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधा है। नीतीश कुे विधायक ने कहा है कि लालू का दिमाग सठिया गया है, वे अब किसी काम के लायक नहीं हैं। विधायक ने ये भी कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में कोई जनता पसंद नहीं करेगी, प्रधानमंत्री तो नीतीश कुमार बनेंगे।
नीतीश कुमार के विधायक के इस बयान के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या बिहार गठबंधन में सब ठीक है? दरअसल, गोपालपुर विधानसभा सीट से जदयू के विधायक गोपाल मंडल अपनी बड़बोले बयान के लिए जाने जाते हैं। गोपाल मंडल ने रविवार को ये बातें कही।
गोपाल बोले- लालू यादव का दिमाग अब काम नहीं करता
गोपाल मंडल ने लालू यादव को साफ तौर पर कहा कि उनका दिमाग सठिया गया है, वे किसी काम के लायक नहीं हैं, जब से उनकी किडनी बदली गई है, उनका दिमाग काम नहीं करता। गोपाल मंडल से जब राहुल गांधी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जनता उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि देश के अगले प्रधानमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।
उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस पार्टी ने कई प्रधानमंत्री दिए हैं, लेकिन राहुल गांधी पीएम मैटेरियल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के सभी दलों को एकजुट कर भारत को नया विजन दिया है।
लालू और राहुल की मटन पार्टी पर साधा निशाना
बता दें कि मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक के बाद राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव की मटन पार्टी का वीडियो आया था। इस वीडियो को लेकर गोपाल मंडल ने लालू यादव पर निशाना साधा। उन्होंने ये भी कहा कि लालू यादव बिहार के लोकप्रिय नेता हैं, उन्हें बिहार का मसीहा कहा जाता है, लेकिन अब नया दौर है। राजनीति अलग है। अब लालू यादव की उम्र भी हो गई है।
जदयू के विधायक गोपाल मंडल लालू, राहुल और नीतीश कुमार को लेकर दिए गए बयान के बाद फिलहाल, किसी नेता की प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि उनके बयान के बाद बिहार की सियासत गर्मा सकती है।
संबंधित खबरें
RJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
10 hrs agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
11 hrs agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
14 hrs agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
17 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
2 days agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
3 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
4 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
7 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines