Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

Namo Bharat Rapid Train: गयाजी से अयोध्या के बीच चलेगी नमो भारत ट्रेन, जानें किराया सहित सभी डिटेल

Namo Bharat Rapid Train: बिहार से अयोध्या के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार नमो भारत रैपिड रेल चलाने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार का यह फैसला ग्रीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम की दिशा में एक जरूरी कदम है। इससे दो राज्यों के बीच आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 12, 2025 15:03
Namo Bharat Rapid Train
अब इस रूट पर भी चलेगी नमो भारत ट्रेन फोटो सोर्स News24

Namo Bharat Rapid Train: बिहार के लोगों को केंद्र सरकार ने एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। भारतीय रेलवे गया से अयोध्या के बीच नमो भारत रैपिड रेल चलाने की तैयारी में है। बता दें कि यह ट्रेन दो धार्मिक स्थलों को जोड़ेगी। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार का यह फैसला ग्रीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम की दिशा में एक जरूरी कदम है। यह ट्रेन लगभग 408 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिससे यात्री सिर्फ 6 घंटे में अपने सफर को पूरा कर सकेंगे और बिहार को मिलने वाली दूसरी नमो भारत रैपिड रेल सेवा होगी।

क्या है टाइम टेबल?

बता दें कि इस ट्रेन को रविवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन यात्रियों को इसकी सेवा दी जाएगी। इसे गया जंक्शन से सुबह 5 बजे रवाना किया जाएगा। इसके बाद यह 11 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वहीं, अयोध्या से शाम 5 बजे शुरू होकर रात 11 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में 16 AC कोच होंगे और सभी कोच अनारक्षित होंगे, जिससे सफर और भी आसान और सुरक्षित बनाया जा सके। इसका प्रस्तावित किराया 500 रुपए तय किया गया है और यह काफी किफायती भी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IRCTC Update: रक्षाबंधन पर घर जाकर भाई-बहन के साथ मनाना चाहते हैं त्योहार? आज ही बुक करें ट्रेन में टिकट

क्या होंगे फायदे

इस सेवा का उद्देश्य केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि रेगुलर यात्रियों, व्यापारियों और छात्रों की यात्रा को भी आसान बनाना है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह मांग सालों पुरानी थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है।

---विज्ञापन---

कौन-कौन से स्टेशन पर होगा ठहराव?

इस यात्रा के दौरान ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें रफीगंज, सासाराम, डीडी उपाध्याय जंक्शन, काशी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर और गोसाईगंज शामिल हैं। यह रेलवे नेटवर्क को और अधिक प्रभावशाली और कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी। इसके साथ ही दो राज्यों के बीच आर्थिक विकास भी बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- Chennai-Surat Expressway: चेन्नई-सूरत कॉरिडोर से सफर का समय 6 घंटे होगा कम, जानें किन-किन शहरों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

First published on: Jun 12, 2025 03:03 PM

संबंधित खबरें