बिहार में 5 लोगों की कुचलकर हत्या! एक शराबी और ग्रामीणों के विवाद में गई जान, जानें क्या है मामला?

Drunk Man Crushed People: एक गांव में शराब के नशे में धुत युवक ने 5 लोगों की हत्या कर दी। उसने लोगों को वैन से कुचल दिया और अपनी वैन लेकर फरार हो गया। वारदात मामूली विवाद के चलते अंजाम दी गई है। बिहार के पूर्णिया जिले का मामला है।

Bihar Purnia Drunk Man Crushed People

घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे लोग।

Drunk Man Crushed People (जेपी मिश्रा, पूर्णिया): बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के डोकवा गांव में बीती रात 5 लोगों की कुचलकर हत्या कर दी गई। एक सनकी युवक ने शराब के नशे में धुत होकर वारदात अंजाम दी। मामूली विवाद में उसने अपनी पिकअप वैन से कई लोगों को कुचल डाला। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 3 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

हादसे में 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी फरार है, जिसकी शिनाख्त करके तलाश शुरू कर दी गई है। घायलों की हालत नाजुक है। उन्हेांने पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

फुल स्पीड पिकअप वैन से लोगों को कुचला

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात डोकवा गांव का एक युवक शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था। गांव के कुछ लोगों ने उसे फटकार दिया और भगा दिया। ग्रामीणों ने उसे कहा कि यहां से चले जाओ। यहां हल्ला गुल्ला मत करो। इसके चलते विवाद काफी बढ़ गया और सनकी शराबी युवक अरुण वहां से अपने घर चला गया। घर जाकर उसने अपनी पिकअप वैन स्टार्ट की और उसे फुल स्पीड में लेकर आया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उसने सड़क किनारे जो भी मिला, उसे कुचल दिया और वैन लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद डोकवा गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने अरुण को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह रुका नहीं। मृतकों की शिनाख्त ज्योतिष ठाकुर, संजीता देवी, मनीषा कुमारी, अखिलेश मुनि, अमरदीप कुमार के रूप में हुई है। 2 घायलों को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ