3 खालिस्तानी आतंकी ढेर; तीनों ग्रेनेड अटैक के आरोपी थे, UP-पंजाब पुलिस से पीलीभीत में मुठभेड़

Terrorists Encounter in Pilibhit: पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक करने वाले तीनों खालिस्तानी आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। आज उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़ में तीनों मारे गए। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

UP Punjab Police

खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर करने वाले पुलिस जवान।

विज्ञापन

Khalistani Terrorists Encounter: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आज 3 खालिस्तानी आतंकी ढेर कर दिए गए। पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को गोलियां लगीं। तीनों आतंकी पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड अटैक में शामिल थे। पूरनपुर इलाके की बड़ी नहर पर पुलिस टीमों और तीनों आतंकियों से मुठभेड़ हुई। तीनों आतंकियों ने 2 AK राइफल, 2 ग्लॉक पिस्टल तथा भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। तीनों आतंकी खालिस्तानी कमांडो फोर्स के मेंबर बताए जा रहे हैं। पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है। तीनों आतंकियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।

यह भी पढ़ें: पुणे में डंपर ने 9 लोगों को कुचला, 3 की मौके पर मौत; मरने वालों में 2 मासूम बच्चे भी शामिल

विज्ञापन

मारे गए तीनों आतंकी गुरदासपुर के निवासी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनकांउटर में ढेर किए गए तीनों आतंकियों की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह, उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मोहल्ला कलानौर थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम अगवान थाना कलानौर जिला गुरदासपुर और जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम निक्का सूर थाना कलानौर जिला गुरदासपुर के रूप में हुई। एनकाउंटर में गोलियां लगने से तीनों आतंकी घायल हो गए थे। उन्होंने पूरनपुर CHC लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Khalistani Terrorist Attack

मुठभेड़ पर पंजाब पुलिस की पोस्ट।

गुरदासपुर में 48 घंटे में हुए  थे 2 ग्रेनेड अटैक 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के गुरदासपुर जिले में दिसंबर महीने में 2 बार हमला हुआ। यह जिला भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटा है। गत 19 दिसंबर को इस जिले के कलानौर कस्बे की बख्शीवाल चौकी जब्त करके खड़े किए गए एक ऑटो पर ग्रेनेड फेंका गया था। हालांकि चौकी एक महीना पहले बंद हो गई थी, लेकिन वहां जब्त किए गए वाहन पार्क थे। बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीम से सैंपल लेकर जांच की और रिपोर्ट पुलिस डिपार्टमेंट को सौंपी। इस अटैक की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) ने ली थी। इसके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी गई थी।

विज्ञापन

इसके बाद 21 दिसंबर को बंगा वडाला गांव के पुलिस थाने पर ग्रेनेड अटैक हुआ। इस अटैक की जिम्मेदारी खालिस्तान समर्थक संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर दी थी। गुरदासपुर के कलानौर जिले में 48 घंटे के अंदर 2 ग्रेनेड अटैक हुए। 28 दिन में पूरे पंजाब में 8 ग्रेनेड अटैक हो चुके, जिसमें से 7 बार धमाके हुए और अजनाला के थाने से बम को विस्फोट होने से पहले ही बरामद कर लिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ