Bihar News: बिहार के सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले सात महीनों (जनवरी-जुलाई 2025) में झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सीमाओं पर कुल 6,531 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। इसमें सबसे अधिक 4,467 लीटर शराब उत्तर प्रदेश, 1,949 लीटर झारखंड और 115 लीटर पश्चिम बंगाल की सीमा से पकड़ी गई।
98 प्रतिशत शराब नष्ट
शराबबंदी लागू होने के बाद पूरे राज्य में 4,09,10,714 लीटर शराब की जब्ती की गई, जिसमें से 98 प्रतिशत शराब नष्ट की जा चुकी है। साथ ही, 1,48,432 वाहनों को शराब तस्करी के आरोप में जब्त किया गया, जिनमें से 96,060 वाहनों को नीलाम या जुर्माना लेकर मुक्त किया गया है। इस दौरान 123 तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किए गए, जबकि 45 को गिरफ्तार किया गया है।
ड्रोन और मोटरबोट से सघन कार्रवाई
शराब तस्करी पर निगरानी के लिए ड्रोन और मोटरबोट का उपयोग भी बढ़ाया गया है। आकंड़ों के अनुसार जुलाई 2025 तक ड्रोन से 21,331 छापेमारी की गई, जिनमें 1,589 केस दर्ज हुए और 7,31,461 लीटर शराब जब्त की गई। वहीं, मोटरबोट से 11,088 छापेमारी में 374 केस दर्ज किए गए और 1,76,684 लीटर शराब बरमाद हुई।
चेकपोस्ट पर 22,500 शराब तस्कर गिरफ्तार
राज्य के 38 जिलों में चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान कुल 22,500 लोग गिरफ्तार किए गए। इनमें 16,211 शराब का सेवन करने के आरोपी और 6,395 शराब विक्रेता शामिल हैं। इस दौरान 2,374 वाहन भी जब्त किए गए। जनवरी से जुलाई तक औरंगाबाद, बेगूसराय, भोजपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, रोहतास, समस्तीपुर और वैशाली जिलों में 43 अवैध शराब फैक्ट्रियां पकड़ी गईं, जिनमें 61 अभियुक्त गिरफ्तार हुए।
शराब माफियाओं पर सख्ती
अवैध शराब के कारोबार में शामिल कुल 71 शराब माफियाओं पर सीसीए(क्राइम कंट्रोल एक्ट) के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है। साथ ही, शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली 18338.85 लीटर स्प्रिट को 12 जिलों से जब्त किया गया, जिसमें 59 केस दर्ज हुए और 51 लोग गिरफ्तार किए गए। इस दौरान 19 वाहन भी जब्त हुए है।
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
3 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines