Bihar news: बंगाल से बिहार लाया गया 2 करोड़ का गांजा पकड़ा, ट्रक में छिपाकर रखा था
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

अररिया से अरुण कुमार की एक रिपोर्ट: गुप्त सूचना के आधार पर अररिया नगर थाना पुलिस और डीआईयू की टीम ने लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का नशीला पदार्थ गांजा जब्त किया है। यह कामयाबी संयुक्त टीम को एनएच 57 के किनारे एक ढाबा के पास खड़ी सीमेंट ढोने वाली टैंक लॉरी से मिली है।
और पढ़िए –अब मध्यप्रदेश में शुरू होगी ‘लाड़ली बहना योजना’, CM शिवराज ने किया ऐलान
मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस और डीआईयू की टीम को सूचना मिली थी कि एक सीमेंट को ले जाने वाले टैंक लॉरी में अवैध नशीला पदार्थ है। इसी को लेकर पुलिस की टीम ने शुक्रवार की देर शाम छापामारी कर कुसियारगांव के पास सड़क के किनारे ढाबा के पास खड़ी एनएल डी 28, 9358 नंबर की टैंक लौरी गाड़ी को जब्त किया है। जिसे जब्त करने के बाद नगर थाना लाया गया।
और पढ़िए –Punjab News: जालंधर में कांग्रेस पार्षद विक्की कालिया ने सल्फास की गोलियां खाकर किया सुसाइड
चालक से पूछताछ पर पता चला कि इसके अंदर कोई नशीला पदार्थ रखा हुआ है। पुलिस ने इस टैंकर की तलाशी ली तो अंदर सैकड़ों पैक किए हुए पैकेट मिले। जब उन्हें खोला गया तो उसमें गांजा मिला। टैंक के छत पर लगे ढक्कन से पुलिसकर्मी अंदर गए और उन पैकेटों को निकालने का काम करने लगे। जब सारे पैकेट बाहर निकाले गए तो तकरीबन ये 100 सौ से ज्यादा मिले। जब बरामद पैकेटों का वजन किया गया तो उसमें 1589 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। अररिया पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: