विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: नर्मदा जयंती के मौके पर नर्मदापुरम में नर्मदा तट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा की। शिवराज ने कहा कि आज नर्मदा जयंती के अवसर और नर्मदा जी के पवित्र तट पर  यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रदेश में अभी तक लाड़ली लक्ष्मी योजना थी, अब लाड़ली बहना योजना बनाई जाएगी।

और पढ़िए –UP Liquor News: उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी शराब, योगी सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को दी मंजूरी

विज्ञापन

एक हजार रुपये महीने दिए जाएंगे

उन्होंने आगे कहा कि हमारी गरीब, निम्न- मध्यम वर्ग की बहनें कोई भी जाति, पंथ की हों, बहनें तो बहनें हैं। जो सामान्य वर्ग की हों, पिछड़े वर्ग की हों, अनुसूचित जाति की हों, जनजातीय की हों, बहनों में कैसा भेद। ऐसी बहनों को अब 1 हजार रुपए हर महीने दिया जाएगा। बहनों को साल में 12 हजार रुपये दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि हर पात्र परिवार की बहन के खाते में हर महीने एक हजार रुपये डाले जाएंगे ताकि वह आर्थिक रूप से सशक्कत हो सकें। इस योजना पर पांच वर्षों में 60 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन

जैत में अत्याधुनिक कंपोजिट पंचायत भवन का निर्माण होगा

इससे पहले सीएम शिवराज जैत ग्राम के गौरव दिवस और नर्मदा जयंती महोत्सव 2023 में भी शामिल हुए। सीएम ने इस अवसर पर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्राम जैत में अत्याधुनिक कंपोजिट पंचायत भवन का निर्माण होगा जिसमें पंचायत के कक्ष के अतिरिक्त स्वयं-सहायता समूह के बैठने के लिए हॉल भी होगा। हाईस्कूल के पास भी खेल के लिए स्टेडियम बनेगा। जिससे बालक-बालिकाओं को खेल के अवसर प्राप्त हो सकें। इसके साथ ही अधूरी धर्मशाला का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ