Bihar: मरने वाले गरीब, इसलिए संवेदनहीन हो गए हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अश्विनी चौबे ने दिया ये बयान
Edited By Pushpendra Sharma

ashwini choubey
Edited By Pushpendra Sharma

ashwini choubey
अभिताभ ओझा, पटना: बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है तो दूसरी ओर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर बवाल मच चुका है। सीएम ने कहा था कि जो नकली शराब पीएगा वह तो मरेगा ही, लोगों को खुद ही सचेत रहना होगा। नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों का क्या कर सकते हैं कुछ लोग गलती करते ही हैं। जो शराब पियेगा वो मरेगा ही। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शराब बंदी है ऐसे में नकली शराब मिलेगी। इसे पीकर लोगों की मौत हो गई। नीतीश कुमार के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बड़ा बयान दिया है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार में जहरीली शराब को पीकर मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अभी तक जहरीली शराब पीकर 65 लोगों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संवेदनहीन बयान इसलिए दे रहे हैं क्योंकि मरने वाले गरीब हैं।
बिहार में जितने भी मुख्यमंत्री हुए हैं, उनमें वे सबसे संवेदनहीन मुख्यमंत्री हैं। उनकी फर्जी शराबबंदी की कीमत बिहार की जनता को उठानी पड़ रही है। आज बिहार में मौत का मातम है और वह मुस्कुराते हुए संवेदनहीन बयान दे रहे हैं। महागठबंधन शराब माफिया को प्रश्रय दे रहा है। प्रशासन का सहयोग मिलता है। बिहार की जनता राजद, जनता दल यूनाइटेड कांग्रेस और उनके अन्य सहयोगी दलों को देख रही है। समझ रही है कि जब रोम जल रहा था, नीरो बंसी बजा रहा था। वही हाल नीतीश कुमार का है, बिहार में मातम पसरा हुआ है और वह जले पर नमक छिड़क रहे हैं। मौत को हंसी में उड़ा रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: