पेट्रोल पंप पर फोन से आग लगने का लाइव वीडियो, मोबाइल का इस्तेमाल कितना खतरनाक?

Viral Video: पेट्रोल पंप पर फोन का इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक ट्रेलर इस खबर में ही आपको देखने को मिलेगा। बाइक में पेट्रोल भराने आए एक शख्स ने पंप के अंदर जैसे ही जेब से फोन कर इस्तेमाल करना चाहा, अचानक आग ने पकड़ लिया। गनीमत रही आग नहीं फैली, वरना पेट्रोल पंप पूरी तरह जल जाता। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral video

Viral Video:  पेट्रोल पंप पर फोन के इस्तेमाल ना करने चेतावनी लिखी होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फोन से पेट्रोल पंप पर आग लगने की संभावना ज्यादा होती है। फोन से आग लगने की कई गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पेट्रोल भराने पहुंचे एक शख्स के फोन इस्तेमाल करते ही अचानक आग लग गई। इसकी पूरी घटना वीडियो में देखने को मिल रही है।

देखते ही देखते पेट्रोल पंप पर लगी आग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर आता है और पेट्रोल भरने को कहता है। कर्मचारी पेट्रोल भरता है। सब कुछ ठीक चलता है, लेकिन तभी शख्स अपने फोन को जेब से निकालता है और ऑन करता है। जैसे फोन ऑन करता है वैसे ही बाइक में अचानक आग लग जाती है। शख्स बाइक को आगे लेकर भागने लगता है।

जबकि कर्मचारी पेट्रोल के पाइप में लगी आग को बुझाने की कोशिश करता है। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में लगा गया और इसमें उसे कामयाबी भी मिल गई। शख्स की तत्परता से एक बड़ी घटना होते-होते बच गई और लोगों को एक सबक दे गई कि पेट्रोल पंप पर फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इस वीडियो को X पर शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि चेतावनी देने के पीछे कुछ कारण होता है, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि कुछ लोग नुकसान होने के बाद ही सीखते हैं। दूसरे ने लिखा कि Gpay और UPI या स्कैन डेबिट क्रेडिट कार्ड Payment तो करते ही हैं, इसके लिए भी तो  ये भी तो ऑनलाइन होता है। तीसरे ने लिखा कि पेट्रोल पंप पर हम सभी को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि हमारी छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ