नशे में बुलडोजर ही लेकर भागने लगा शख्स, चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुआ शख्स

Bizarre News : वैसे तो उत्तर प्रदेश में बुलडोजर को देखते ही अपराधियों के हाथ-पांव फूल जाते हैं लेकिन एक शख्स ने ना सिर्फ बुलडोजर को चुरा कर लेकर भागने लगा बल्कि उसे लेकर 30 फीट गहरी खाई में गिर पड़ा। मामला भारत से जुड़ा हुआ नहीं है।

bulldozer
विज्ञापन

Bizarre News :  उत्तर प्रदेश में बुलडोजर देखकर अपराधियों की हालत खराब होने लगी है। बुलडोजर को माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का प्रतीक बना दिया गया लेकिन बुलडोजर का खौफ सिर्फ यूपी और कुछ राज्यों में है, पूरी दुनिया में नहीं। एक शख्स नशे में धुत होकर बुलडोजर पर ही हाथ साफ कर दिया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बुलडोजर ही लेकर भागने लगा शख्स 

मामला भारत का नहीं बल्कि मेजरका की राजधानी पाल्मा का है। यहां घूमने पहुंचे एक शख्स नशे की हालत में बुलडोजर को लेकर भागने लगा। इसके बाद जब वह संभाल नहीं पाया तो बुलडोजर को लेकर खदान में गिर पड़ा। इस घटना में वह बुरी तरह जख्मी हो गया और किसी तरह उसकी जान बच गई।

Advertisment

30 फीट गहराई में गिरा, लगी चोटें

26 साल का जर्मन युवक घूमने पहुंचा था, वह नशे की हालत में होटल के पास के खदान में घुसा और 25 टन वजनी, 350,000 यूरो (करीब 3 करोड़ ) के वाहन को लेकर भागने लगा। खदान से जुड़े लोग छुट्टी पर थे तो कोई उसे देख नहीं पाया। हालांकि बुलडोजर पलट गया और करीब 30 फीट की गहराई में गिरा।

गनीमत रही कि आरोपी की जान बच गई लेकिन वह बुरी तरह घायल हो गया और खून से पथपथ होने के बाद इधर -उधर भागने लगा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि शख्स ने बुलडोजर लेकर क्या करने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि वह होटल के करीब बुलडोजर लेकर स्टंट करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार किया और दो दिन तक हिरासत में रखने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने शख्स पर लगभग एक लाख रुपये फाइन लगाकर जमानत दे दी। बता दें कि एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि जर्मन के पर्यटक मेजरका में सबसे अधिक हंगामा करने वाले और परेशानी खड़ी करने वाले लोग बनते जा रहे हैं। इस मामले में पहले ब्रिटिश के पर्यटक सबसे पहले नंबर पर थे लेकिन जर्मन लोगों ने सबको पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ