---विज्ञापन---

आइसक्रीम में कटी उंगली मिली, देखकर महिला बेहोश हुई; मुंबई के मलाड इलाके की घटना

Woman Found Finger in Icecream: एक महिला उस समय चीखने चिल्लाने लगी, जब आइसक्रीम खाते हुए उसके मुंह में कटी हुई उंगली आ गई। यह देखकर वह बेहोश हो गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

Human Finger Found in Icecream: मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। आइसक्रीम में कटी हुई उंगली देखकर महिला चीखने चिल्लाने लगी और बेहोश हो गई। मुंबई के मलाड इलाके की घटना है। महिला ने आइसक्रीम ऑनलाइन ऑर्डर की थी, लेकिन जैसे ही वह खाने लगी कटी हुई उंगली उसके आगे आ गई और फिर उसका बुरा हाल हुआ। परिजनों ने उसे संभाला और मामला पता लगने पर मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने लिखित शिकायत लेकर यम्मो आइस क्रीम के कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आइसक्रीम को और उसमें मिले इंसानी अंग को FSL (फोरेंसिक) विभाग में जांच के लिए भेज दिया। मुंबई मलाड पुलिस ने सेक्शन 272 ,273 एंड 336 के तहत FIR दर्ज की है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

महिला का क्या है दावा?

पुलिस के अनुसार, ओरलेम निवासी ब्रेंडन सेराओ (27) ने शिकायत दी है। उसने बुधवार को ऑनलाइन डिलीवरी ऐप से आइसक्रीम ऑर्डर की थी। आइसक्रीम आई और उन्होंने उसे खाना शुरू किया। वे आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा चुकी थीं कि अचानक उनके मुंह में कुछ आया, जो अजीब लगा। उन्होंने देखा कि यह करीब 2 सेंटीमीटर लंबी किसी इंसान की उंगली थी। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। वे पेशे से डॉक्टर हैं, लेकिन इंसान हैं। उनका दिल घबरा गया और उन्हें चक्कर आने लगा। पति ने उन्हें संभाला और आइसक्रीम लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी मलाड पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जिससे आइसक्रीम मंगवाई गई थी, उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

First published on: Jun 13, 2024 10:42 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola