Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

Jitiya Vrat: लंबी उम्र की कामनाओं के बावजूद टूटी जीवन की डोर; नदी में डूबने से 24 घंटे में गई 24 की जान

Bihar Drowning Incidents on Jitiya Parv: बिहार में एक तरफ संतान की लंबी उम्र के लिए कामना की गई, वहीं कई परिवारों को संतान के लिए आंसू बहाते भी देखा गया। बता दें कि 24 घंटे के भीतर प्रदेश के विभिन्न जिलों में नदी में डूब जाने से 24 लोगों की जान चली गई।

Author
Edited By : Balraj Singh Updated: Oct 8, 2023 16:52

पटना: बिहार में एक तरफ से संतान की लंबी उम्र के लिए कामना की गई, वहीं कई परिवारों को संतान के लिए आंसू बहाते भी देखा गया। इनकी आंखों के सामने इनकी संतानों की जीवन डोर टूट गई। बता दें कि 24 घंटे के भीतर प्रदेश के विभिन्न जिलों में नदी में डूब जाने से 24 लोगों की जान चली गई। अब इन परिवारों में खुशी की जगह मातम पसरा हुआ है, वहीं प्रदेश की नीतीश कुमार सरकार ने जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश की है। शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपए की अपुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और झारखंड के अलावा नेपाल के भोजपुरी क्षेत्र में आश्विन कृष्ण पक्ष की नौवीं तिथि को मनाया जाता है जितिया पर्व

दरअसल, हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार भारत में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और झारखंड के अलावा नेपाल के भोजपुरी क्षेत्र में आश्विन कृष्ण पक्ष की नौवीं तिथि को जितिया पर्व मनाया जाता है। तीन दिन चलने वाले इस धार्मिक पर्व में पहले दिन को नहाय-खाय के नाम से जाना जाता है। संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला उपवास रख रही माताएं इस दिन माताएं स्नान करने के बाद ही भोजन ग्रहण करती हैं। इसका पारण नोनी का साग (गर्मियों के पुसलाने) , मारुवा की रोटी और तोरी की सब्जी के साथ किया जाता है। शनिवार को बिहार समेत इन तमाम पूर्वांचली इलाकों में इस विशेष पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सिक्किम में बाढ़ के बाद तबाही में अब तक 27 लोगों की मौत, 2413 बचाए गए; हेल्पलाइन जारी

---विज्ञापन---

स्नान-दान की संध्या पर हर तरफ खुशी का माहौल था, लेकिन इसी बीच यहां नदी में डूब जाने से मौत की खबरें भी आई। पता चला है कि प्रदेश के पटना, छपरा, गया, कैमूर, भोजपुर, बेगूसराय, जमुई, जहानाबाद, औरंगाबाद और सासाराम इलाकों में नदी में डूब जाने से 24 लोगों की जान चली गई। सबसे पहले घटना शनिवार देर रात राज्य की राजधानी पटना से सटे पालीगंज से आई। मिली जानकारी के अनुसार यहां सोन नदी के महाबलीपुर तट पर नगर थाने के परियों गांव निवासी कुश कुमार (25) पुत्र जामुन साव, 16 वर्षीय आनंद कुमार पुत्र सत्येंद्र प्रसाद और महाबलीपुर के 12 वर्षीय सागर कुमार पुत्र लवकुश कुमार गहरे गड्ढे  में पैर जाने से संतुलन खो बैठे और देखते ही देखते तेह बहाव में बह गए। पता चलने पर पुलिस, एसडीआरफ और स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव नदी से निकाले। इसके बाद भोजपुर जिले में इससे भी बड़ा हादसा हो गया। पता चला है कि वहां स्नान के दौरान एक साथ 5 युवतियां सोन नदी में डूब गई। इनमें 3 एक परिवार की थी तो 2 एक दूसरे परिवार से थी। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ये युवतियां सेल्फी लेने की कोशिश में हादसे का शिकार हुई हैं। इसके अलावा प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी इसी तरह 16 अन्य की नदी में डूब जाने से मौत की खबर है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में पटाखों की दुकान में आग लगने से 12 लोग की मौत, सीएम कल घटनास्थल का करेंगे दौरा

कहां-कितने लोग डूबे

भोजपुर में शनिवार को 5 लड़कियां सोन नदी में डूब गईं। रविवार को इनमें से 3 की लाश बरामद कर ली गई हैं, वहीं 2 की तलाश का क्रम अभी जारी है। इसके अलावा 12 साल के एक किशोर भी नदी में डूब जाने से जान चली गई। पटना के पालीगंज क्षेत्र में 3 युवकों की मौत हो गई, वहीं छपरा में 3 लड़के नदी में डूब गए। सीवान में डूबी 2 लड़कियों की लाश रविवार सुबह बरामद की गई हैं। कैमूर में दोस्तों के साथ दुर्गावती नदी में नहाने गए युवक का अचानक पैर फिसल गया। फिलहाल उसकी तलाश जारी है। बेगूसराय में भी शनिवार को एक युवक गंगा स्नान के दौरान डूब गया। जमुई में आहार नदी में डूबने से एक व्यक्ति की जान चली गई, जहानाबाद में भी 2 बच्चे डूब गए। औरंगाबाद के माली, जम्होर, रफीगंज में भी शनिवार को तीन लोग नदी में डूब गए। सासाराम में शनिवार को तेज धार में बह गई एक बच्ची का शव भी रविवार सुबह बरामद किया गया है। इसके अलावा गया में भी रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। पता चला है कि अधेड़ उम्र का यह शख्स पैर फिसलने से निलंजना नदी में डूब गया।

और पढ़ें: मणिपुर में मंत्री के घर के पास ग्रेनेड धमाका, CM बीरेन सिंह ने लिया हालात का जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

उधर, इन घटनाओं को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह और उनकी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनकी भरपाई नहीं की जा सकती। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

First published on: Oct 08, 2023 04:43 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.