Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

‘बिहार से 3 महीने में अपराधियों को भगा दूंगा’, बढ़ते क्राइम को लेकर डिप्टी CM सम्राट चौधरी का बड़ा दावा

Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary big announcement: नीतीश सरकार में गृह मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार एक्शन मोड में हैं और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कई तरह के क्या बयान दे चुके हैं .आज भी सम्राट चौधरी ने अपराध को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि अपराधी तो भाग रहे हैं जो बचे हुए हैं उन सब को 3 महीने में भगा दूंगा.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Dec 24, 2025 22:37
Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary

Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary big announcement: बिहार से अपराधी या तो खुद भाग जाएं, नहीं तो अगले 3 महीने में मैं खुद अपराधियों को भगा दूंगा, यह दावा किया बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने. नीतीश सरकार में गृह मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद से सम्राट चौधरी लगातार एक्शन मोड में हैं. सम्राट चौधरी आज पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे जय नारायण निषाद की सातवीं पाठ पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर भी जमकर निशाना साधा. सम्राट चौधरी ने कहा कि चोरी छुपे कुछ अपराधी लोग घूमते हैं, अब तो मेरा काम ही है बिहार में अपराधी को ठीक करना, कचरा साफ करना, सफाई अभियान चलाना. मेरे पास अब एक ही काम है .

पार्टी का तो काम करता करता ही हूं और आगे भी करता रहूंगा, लेकिन अपराधी को भगाने का भी काम कर रहा हूं. कुछ लोग भाग भी गए हैं और जो नहीं भागा है उसको अगले 3 महीने में पक्का भगा दूंगा .क्योंकि बिहार के सभी समाज को सुशासन चाहिए . हम हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू से ही सुशासन पर जोर दिया है और उस पर हम काम कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

बिहार की जनता चाहती है सुशासन

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगे कहते हैं कि बिहार की जनता सुशासन चाहती है. हम हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू से ही सुशासन पर जोर दिया है और उस पर हम काम कर रहे हैं. यही वजह है कि बिहार चुनाव में एनडीए को बिहार की जनता ने दिल खोलकर आशीर्वाद दिया. जनता के भरोसे को अगले पांच साल तक बनाकर रखेंगे ताकि आज का युवा आने वाले समय में भाजपा के साथ खड़ा हो और बिहार को बुलंदियों पर पहुंचाने में सहयोग दे. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गांधी मैदान में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा किया. ‘हमारे अटल’ नाम से हुए इस कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार अटल जी के ‘समर्थ भारत-सशक्त बिहार के सपने को भी साकार करने में जुटी है.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 24, 2025 07:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.