अरुण कुमार, अररिया
बिहार के अररिया-फारबिसगंज रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां यात्रियों से भरी बस किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस के कई यात्री घायल हो गए, जिनमें से 21 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, यह बस उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से बिहार के पूर्णिया जा रही थी। बस में सवार सभी लोग दुल्हन का परिवार थे, जो पूर्णिया में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
NH-27 पर हुआ हादसा
यह हादसा रामपुर पावर ग्रिड के पास 4 लेन NH-27 पर सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार यात्रियों से भरी बस ने पीछे से ठोकर मार दी। इस हादसे में 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार लोग उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के टांडा के रहने वाले हैं और पूर्णिया के मधुबनी जा रहे थे। बस में सवार सभी लोग वधू पक्ष के लोग थे और शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इस हादसे में दुल्हन कुमारी शिल्पा घायल हो गई। आज शिल्पा की पूर्णिया के मधुबनी के एक होटल में शादी है।
4 लोगों की हालत नाजुक
हादसे की सूचना के बाद एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधिकारी और फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 4 लोगों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे में घायल होने वाले लोगों की पहचान राजेश वर्मा, राकेश वर्मा, वधू कुमारी शिल्पा, अंजलि वर्मा, इंदु कुमारी, निधि कुमारी, आरती देवी, अभिषेक यादव, श्याम शर्मा, आभा वर्मा, इंद्रजीत वर्मा, गायत्री वर्मा, तारा देवी, अखिलेश कुमार, लता भारती, श्यामराम, आरती देवी, अली हुसैन, लीलावती देवी और विजय लक्ष्मी के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: बिहार में बना एशिया का सबसे चौड़ा 6 लेन केबल रोड पुल, कम होगी 12 जिलों के बीच दूरी; लाखों लोगों को होगा फायदा
कैसे हुआ हादसा?
घटना को लेकर लड़की के पिता घायल राजेश वर्मा ने बताया कि उनकी बेटी कुमारी शिल्पा का पूर्णिया के मधुबनी में डॉ. गौरव कुमार से आज शादी होना है। इस शादी समारोह में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के टांडा से वे लोग बस से पूर्णिया जा रहे थे। बस में करीब 35 लोग सवार थे। शादी एक होटल में होनी है। लेकिन क्रम में फारबिसगंज रामपुर के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में बस ने पीछे से ठोकर मार दी। उन्होंने कहा कि गाड़ी काफी तेज गति में थी और जब तक बस का ड्राइवर ब्रेक लगाता, बस ने ट्रक में ठोकर मार दी थी।
आज है शादी
फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि शादी समारोह में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से पूर्णिया बस जा रही थी। उन्होंने बताया कि ट्रक का गुल्ला थोड़ी देर पहले ही टूटा था, जिसके कारण सड़क वहां खड़ी थी। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
4 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines