अमिताभ ओझा, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय धन कुबेर निकला। इस इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग को संपत्ति का अकूत खजाना मिला है। इंजीनियर के पटना स्थित बसंत विहार कॉलोनी के आवास पर छापेमारी के दौरान एक करोड़ 33 लाख 77 हज़ार नगद, 16 लाख 17 हज़ार के जेवरात, एचडीएफसी बैंक के लॉकर और लॉकर के कागजात मिले हैं।

वहीं किशनगंज में संजय कुमार राय के आवास से कुल 4 करोड़ 30 लाख 38 हज़ार, उनके कार्यालय के लेखापाल खुर्रम सुल्तान के पटना और किशनगंज स्थित आवास से 96 लख रुपए बरामद किए गए हैं। इस तरह अब तक की छापेमारी में 5 करोड़ 32 लाख 38000 बरामद किए गए हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई फिलहाल जारी है। जानकारी के अनुसार, भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी को लेकर नोट गिनने की मशीन लगाई गई है। पटना के डीएसपी विजिलेंस सुजीत सागर के मुताबिक, संजय कुमार राय की संलिप्तता के मामले में बिहार में कई छापेमारी चल रही है। विभिन्न स्थानों पर कई छापे मारे गए और 4 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ