गाजियाबाद जिला जेल में हार्ट अटैक से कैदी की मौत, सोते समय उठा सीने में दर्द

Ghaziabad news: गाजियाबाद जिला कारागार में गुरुवार देर रात एक 81 वर्षीय कैदी के सीने में दर्द होने से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जिला जेल पुलिस ने आनन-फानन में कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad district jail, dasna jail, prisoner, heart attack Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद जिला कारागार, डासना जेल, कैदी, हार्ट अटैक

गाजियाबाद जिला जेल में हार्ट अटैक से कैदी की मौत

विज्ञापन

Ghaziabad news: गाजियाबाद जिला कारागार में गुरुवार देर रात एक 81 वर्षीय कैदी के सीने में दर्द होने से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जिला जेल पुलिस ने आनन-फानन में कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मृतक धोखाधड़ी के मामले में जेल में सजा काट रहा था। मामले की सूचना पर पहुंची मसूरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां पैनल के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

सोते समय उठा सीने में दर्द

जानकारी के अनुसार, सोनीपत हरियाणा का रहने वाला 81 वर्षीय पुरुषोत्तम पिछले कुछ महीनो से गाजियाबाद की डासना जेल में बंद था। बताया गया है कि वह धोखाधड़ी के मामले में सजा काट रहा था। जेल प्रशासन के अनुसार, गुरुवार देर रात सोते समय अचानक पुरुषोत्तम के सीने में दर्द होने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद अन्य कैदियों ने मामले की सूचना जेल प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची जेल पुलिस ने तुरंत उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद से उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisment

पैनल द्वारा किया जा रहा पोस्टमार्टम

इसके बाद जेल पुलिस अधिकारियों ने मामले की सूचना मसूरी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां पैनल के द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके अलावा जिला जेल पुलिस द्वारा इस मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ