---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

बिहार: बीमा भारती का ऐलान, लेसी सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो दे देंगी इस्तीफा

सौरव कुमार, पटना: जेडीयू विधायक बीमा भारती ने मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीमा भारती ने हत्या के आरोपी को सरकार में मंत्री बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा, मेरी बेटी के खिलाफ लेसी सिंह ने चुनाव प्रचार किया। जिला परिषद को फोन करके चुनाव को प्रभावित किया। बीमा भारती […]

---विज्ञापन---

सौरव कुमार, पटना: जेडीयू विधायक बीमा भारती ने मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीमा भारती ने हत्या के आरोपी को सरकार में मंत्री बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा, मेरी बेटी के खिलाफ लेसी सिंह ने चुनाव प्रचार किया। जिला परिषद को फोन करके चुनाव को प्रभावित किया। बीमा भारती ने ऐलान किया कि यदि लेसी सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो वे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगी।

कई विधायक रहे नदारद

---विज्ञापन---

मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर शपथ ग्रहण समारोह में जेडीयू के कई विधायक शामिल नहीं हुए। एक तरफ आरजेडी कोटे के मंत्री पर गंभीर आरोप लग रहे हैं, तो दूसरी ओर जेडीयू के अंदर भी विधायकों में नाराजगी देखी जा रही है। विधायक बीमा भारती ने मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार से सवाल किया है।

बीमा भारती ने सरकार से पूछा कि गलत लोगों को मंत्री क्यों बनाया गया? लेसी सिंह को मंत्री बनाए जाने का वह विरोध कर रही हैं। बीमा भारती ने जिला परिषद के पति की हत्या का आरोप लेसी सिंह पर लगाया है। बीमा भारती ने कहा कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मेरे पास हैं। बहुत बर्दाश्त किया है, अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम नीतीश कुमार से अपील करते हैं कि लेसी सिंह को मंत्री पद से हटाया जाए नहीं तो हम इस्तीफा दे देंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 17, 2022 08:40 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola