बिहार के सरकारी टीचर्स के लिए बड़ी गुडन्यूज है. राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने शिक्षकों के प्रमोशन, वेतन भुगतान और ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर बड़ा फैसला लिया है. इससे राज्य के लाखों शिक्षक और प्रिंसिपल्स को फायदा होगा. शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के खत्म होने के बाद शिक्षकों की प्रमोशन प्रोसेस कर दी जाएगी. लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए ये फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है. सरकार के मुताबिक, प्रमोशन की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी. इसके लिए सेवा अवधि, योग्यता और विभागीय नियमों को आधार बनाया जाएगा. शिक्षा विभाग ने प्रमोशन से जुड़े नियमों को लगभग अंतिम रूप दे दिया है.
ये भी पढ़ें: ‘सबका इलाज करूंगा, सबकी फाइल मेरे पास…’, विधान सभा में विपक्ष पर जमकर बरसे सम्राट चौधरी
अप्रैल 2026 से शुरू होगा प्रमोशन
शिक्षा विभाग की तैयारी के मुताबिक, अप्रैल 2026 से शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू होगी. पहले चरण में प्राइमरी और मिडियम लेवल के टीचर्स को शामिल किया जाएगा. इसके बाद बाकी कैटेगरी के शिक्षकों को भी प्रमोशन दिया जाएगा. सरकार शिक्षकों के तबादले (Transfer Policy) को लेकर भी नई नियमावली तैयार कर रही है. नई नीति के तहत जून 2026 से बड़े स्तर पर तबादले किए जाएंगे. इससे दूर-दराज के इलाकों में तैनात शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है.
वेतन को लेकर भी राहत
बिहार सरकार ने शिक्षकों के वेतन को लेकर भी बड़ा फैसला किया है. राज्य के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों का फरवरी महीने का वेतन होली से पहले जारी किया जाएगा. इससे करीब 7.5 लाख कर्मचारी, जिनमें 5.85 लाख से ज्यादा शिक्षक और हेडमास्टर शामिल हैं. सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में भी बड़ा प्रावधान किया है. 2026-27 के बजट में शिक्षा विभाग के लिए 68 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि रखी गई है. इससे स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की सुविधाएं और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा. सरकार के इस फैसले के बाद बिहार के शिक्षकों में खुशी का माहौल है. शिक्षकों का कहना है कि प्रमोशन और समय पर वेतन मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा और वो बेहतर तरीके से छात्रों को शिक्षा दे पाएंगे.
ये भी पढ़ें: बिहार में शराबबंदी को लेकर NDA के भीतर खींचतान तेज, JDU ने बंद किए समझौते के रास्ते
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
18 mins agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
58 mins agoअग्निमित्रा पॉल का विपक्ष पर तीखा हमला, बोलीं- 'मच्छार' ने दिखा दिया भारत की ताकत का असर
2 hrs agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
4 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
4 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
5 hrs agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
6 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
6 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
8 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines