Amit Shah On KCR: हैदराबाद में KCR पर बरसे अमित शाह, बोले- राज्य में 2014 से शिक्षा में भर्तियां बंद है
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव (KCR) पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि 2014 से शिक्षा में भर्तियां बंद हैं, भर्तियां अगर चालू हैं तो केसीआर के परिवार में चालू है, बाकी कहीं भर्ती नहीं होती है।
अमित शाह ने कहा कि केसीआर एंड कंपनी वादा खिलाफी करने वाली कंपनी है। उन्होंने वादा किया था कि तेलंगाना के हर बेरोजगार युवा को 3,000 रुपये देंगे। वे हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण करेंगे नलगोंडा में बना है क्या?
केसीआर एंड कंपनी वादा खिलाफी करने वाली कंपनी है। उन्होंने वादा किया था कि तेलंगाना के हर बेरोजगार युवा को 3,000 रुपये देंगे। वे हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण करेंगे नलगोंडा में बना है क्या?: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हैदराबाद pic.twitter.com/ewdGjKMcBi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2022
केंद्रीय गृह मंत्री हैदराबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए महंगाई पर भी बात की। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में सबसे ज्यादा महंगाई है। पेट्रोल के दाम प्रधानमंत्री मोदी ने 2 बार घटाए मगर तेलंगाना सरकार वैट घटाने के लिए तैयार नहीं है और देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल तेलंगाना में बिक रहा है। अमित शाह ने कहा कि केसीआर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तेलंगाना के किसानों को नहीं दे रहे हैं वरना बाढ़ में हर किसान को बीमा मिलता। केसीआर सरकार किसान विरोधी है।
तेलंगाना में सबसे ज्यादा महंगाई है। पेट्रोल के दाम प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2 बार घटाए मगर तेलंगाना सरकार वैट घटाने के लिए तैयार नहीं है और देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल तेलंगाना में बिक रहा है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हैदराबाद pic.twitter.com/PHX0bETLBG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2022
अमित शाह ने कहा कि केसीआर सरकार किसानों से MSP पर चावल खरीदने के लिए तैयार नहीं है। भाजपा की सरकार बना दो, PM के नेतृत्व में तेलंगाना भाजपा सरकार हर किसान का चावल खरीदने का वादा करती है। उन्होंने कहा कि राजगोपाल रेड्डी का भाजपा में प्रवेश एक नेता का भाजपा ज्वाइन करना नहीं है बल्कि के.सी.आर. की सरकार को उखाड़ कर फेंक देने की शुरूआत है।
राजगोपाल रेड्डी जी का भाजपा में प्रवेश एक नेता का भाजपा ज्वाइन करना नहीं है बल्कि के.सी.आर. की सरकार को उखाड़ कर फेंक देने की शुरूआत है: हैदराबाद में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह pic.twitter.com/1mEJIPsA3e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2022
हैदराबाद में सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केसीआर मजलिस के डर से तेलंगाना विमोचन दिन नहीं मनाते। मैं बताना चाहता हूं कि अगले चुनाव में भाजपा का मुख्यमंत्री आने वाला है और भाजपा का मुख्यमंत्री आने के बाद हर सितंबर में यहां पर तेलंगाना विमोचन दिन मनाने का कार्यक्रम भाजपा करने वाली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: