हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

AIIMS: डॉक्टर एके बिसोई को मिली क्लीन चिट, महिला नर्सिंग स्टाफ ने लगाया था उत्पीड़न का आरोपों

डॉ. बिसोई पर एक महिला नर्सिंग कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार तथा आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था, लेकिन वो आरोप मुक्त पाए गए हैं. पढ़िये दिल्ली से पल्लवी झा की रिपोर्ट.

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के जाने-माने डॉक्टर ए.के. बिसोई को उत्पीड़न के मामले में क्लीन चिट मिल गई है. एम्स की आंतरिक शिकायत समिति ने कार्डियक सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. ए.के. बिसोई के मामले की जांच रिपोर्ट संस्थान प्रबंधन को सौंप दी है. रिपोर्ट के अनुसार, महिला नर्सिंग स्टाफ द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों में उन्हें किसी तरह की दोषी नहीं पाया गया, यानी समिति ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है. इस निष्कर्ष से डॉ. बिसोई को राहत जरूर मिली है, लेकिन अब तक एम्स प्रशासन ने उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस नहीं लेने का फैसला नहीं किया है. फिलहाल संस्थान की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया भी नहीं दी जा रही है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ के कई ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी, मॉल के बाथरूम में मिला पत्र, जांच में जुटी पुलिस

उल्लेखनीय है कि डॉ. बिसोई पर एक महिला नर्सिंग कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार तथा आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था. नर्सिंग यूनियन ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की थी. इसके बाद 11 अक्टूबर को एम्स प्रशासन ने आदेश जारी कर उन्हें विभागाध्यक्ष के पद से हटा दिया था. इस कार्रवाई के बाद फैकल्टी एसोसिएशन और नर्सिंग यूनियन आमने-सामने आ गए थे. फैकल्टी एसोसिएशन का आरोप था कि जांच पूरी होने से पहले ही डॉ. बिसोई के खिलाफ निर्णय ले लिया गया और उन्हें अपनी बात रखने का अवसर भी नहीं दिया गया.

विज्ञापन

यह पूरा मामला एम्स की यौन उत्पीड़न से संबंधित आंतरिक समिति को जांच के लिए सौंपा गया था. सभी पक्षों को सुनने के बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट में डॉ. बिसोई को आरोपों से मुक्त बताया है. यह रिपोर्ट एम्स निदेशक को सौंप दी गई है और अब आगे की कार्रवाई का इंतजार है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola