बैग, टी-शर्ट को भूल जाइए... TMC सांसद महुआ मोइत्रा का BJP पर 'खाकी शॉर्ट्स' वाला तंज

Mahua Moitra

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि बैग टी-शर्ट भूल जाइए… सभी भारतीय ‘खाकी शॉर्ट्स’ की कीमत चुकाने में व्यस्त हैं। बता दें कि भाजपा ने मोइत्रा के ‘महंगे’ लुई वुइटन बैग को लेकर उनपर पहले निशाना साधा था।

विज्ञापन

एक अन्य ट्वीट में महुआ मोइत्रा ने कहा कि भाजपा को गंभीरता से सलाह रही हूं कि वे लाइन पार न करें और विपक्ष के निजी कपड़ों और सामानों पर टिप्पणी न करें। याद रखें कि जिस दिन हम भाजपा सांसदों के घड़ियों, कलमों, जूतों, अंगूठियों और कपड़ों पर सवाल उठाना शुरू कर देंगे, उस दिन आप पछताएंगे।

विज्ञापन

महुआ मोइत्रा की टिप्पणी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से उस दावे के बाद आई है जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ब्रिटिश लक्जरी ब्रांड बरबेरी की 40,000 रुपये से अधिक की टी-शर्ट पहने थे।

विज्ञापन

इस बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया को बताया कि जहां कांग्रेस देश को एक साथ लाने के लिए काम कर रही है, वहीं सत्ताधारी पार्टी अभी भी टी-शर्ट और खाकी शॉर्ट्स में फंसी हुई है।

विज्ञापन

बता दें कि राहुल गांधी ने शनिवार को अपनी देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन की शुरुआत कन्याकुमारी के मुलगुमूदु से की। राहुल गांधी ने शुक्रवार को घोषणा की कि वे लोगों से जुड़ने के प्रयास में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ