Vijay Hazare Trophy Final: ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को इस वक्त रोकना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं दिख रहा है, विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) के फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ गायकवाड़ के बल्ले का तूफान फिर देखने को मिला, उन्होंने फाइनल में शानदार शतक जमाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंच दिया। गायकवाड़ के इस प्रदर्शन पर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने बड़ा बयान दिया है।
घरेलू क्रिकेट को आसान बना दिया
ऋतुराज गायकवाड़ ने महाराष्ट्र और सौराष्ट्र (Maharashtra vs Suarashtra) के बीच खेले जा रहे फाइनल मैच में 131 गेंदों पर 108 रन बनाकर टीम को अच्छे स्कोर पर लाकर खड़ा कर दिया। उनके शतक के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि ”हे भगवान, यह आदमी घरेलू क्रिकेट को बहुत आसान बना रहा है, क्या खिलाड़ी है। यह खिलाड़ी अपने आप में संपूर्ण कलाकार है। सभी नॉकआउट खेलों में शतक, क्या उपलब्धि है। आपके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहुत जल्द फिर से दस्तक दे रहा है।”
और पढ़िए- लाइव मैच में कमेंटरी की दौरान अचानक बिगड़ी Ricky Ponting की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
बता दें कि दिनेश कार्तिक इससे पहले भी ऋतुराज गायकवाड़ की तारीफ कर चुके हैं, क्योंकि उनका बल्ला अभी किसी भी गेंदबाज के रोके नहीं रुक रहा है। गायकवाड़ ने विजय हजारे के सभी नॉक आउट मैचों में शतक जमाया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। यही वजह है कि क्रिकेट जगत के दिग्गज उनकी तारीफ में कसीदें पढ़ रहे हैं।
टीम इंडिया के लिए खटखटाया दरवाजा
दिनेश कार्तिक का कहना है कि ऋतुराज गायकवाड़ ने मौजूदा सीजन में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे उन्होंने एक बार फिर टीम इंडिया के लिए दरवाजा खटखटा दिया है, क्योंकि उन्हें उच्च स्तरीय बल्लेबाजी की है, जिसे देखते ही बन रहा है। कार्तिक के मुताबिक यह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग छाप छोड़ सकता है।
गायकवाड़ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
ऋतुराज गायकवाड़ विजय हजारे ट्रॉफी में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है, वह विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में अब सबसे पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा मौजूदा सीजन में गायकवाड़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे केवल तमिलनाडु के बल्लेबाज एन जगदीशन हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 830 रन बनाए है, जगदीशन ने भी इस सीजन में 5 शतक जड़े हैं, जबकि गायकवाड़ भी पांच शतक लगा चुके हैं। 25 साल के ऋतुराज ने मौजूदा सीजन में 220.00 की औसत से 660 रन बनाए हैं, जिसमें नाबाद 220 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है।
और पढ़िए- धोनी की टीम के चैंपियन खिलाड़ी ने लिया संन्यास, CSK ने तुरंत दे दी ये बड़ी जिम्मेदारी
महाराष्ट्र ने दिया 248 रन का टारगेट
बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मैच में महाराष्ट्र ने सौराष्ट्र को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था, जहां महाराष्ट्र ने ऋतुराज गायकवाड़ के शतक के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए है। गायकवाड़ ने अपनी शतकीय पारी में 131 गेंदों पर 7 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines