Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम खतरनाक बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रही है। वहीं टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग कमेंटरी कर रहे हैं। मैच में पाकिस्तान की पारी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
और पढ़िए- Asia Cup 2023: पाकिस्तान से छीनी एशिया कप की मेजबानी तो…,’ PCB चेयरमैन रमीज राजा ने दिया बड़ा बयान
जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार को लाइव मैच के दौरान उनके दिल में अचानक से दर्द उठा, आनन् फानन में उन्हें हॉस्पिटल में ले जाया गया। अभी वह पर्थ के एक हॉस्पिटल में भर्ती है।टेस्ट के पहले दिन रिकी पोंटिंग ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमे उनके साथ कमेंटरी पेनल में शामिल साथी क्रिकेटर खड़े थे। मैथ्यू हेडन और जस्टिन लेंगर उनके साथ फोटो में हैं।
रिपोर्टेस के मुताबिक पोंटिंग ने अपने साथी कमेंटेटर्स को बाद में अपना हाल-चाल दिया और कहा कि वह अब ठीक हैं। उन्होंने बताया कि तबीयत ठीक नहीं लग रही थी और इसी वजह से ऐतिहातन वह हॉस्पिटल गए।
इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 598 रन बनाकर पारी घोषित की। वहीं इसका पीछे करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत दमदार रही लेकिन बाद में उसने विकेट गंवाना शुरू कर दिए। वेस्टइंडीज की टीम मात्र 283 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ से कप्तान ब्रेथवैट ने 64 रन बनाए और चंद्रपॉल ने भी 51 रनों की पारी खेली इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी खास प्रदर्शन नहीं कर पाया।
और पढ़िए-खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।