Christian Atsu: घाना के फुटबॉलर और न्यूकैसल के पूर्व मिडफील्डर क्रिश्चियन एत्सु (Christian Atsu) की तुर्की भूकंप में मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को उनके मैनेजर के हवाले से बताया कि क्रिश्चियन एत्सु का शव तुर्की में उनके आवास के मलबे के नीचे पाया गया है।

विज्ञापन

तुर्की में मौजूद क्रिश्चियन एत्सु के मैनेजर मूरत उज़ुनमेहमेट ने शनिवार को डीएचए समाचार एजेंसी को बताया कि उनका शव तुर्की के दक्षिणी प्रांत हैटे में मलबे के नीचे पाया गया। उजुन्मेहमेट ने हैटे में संवाददाताओं से कहा, “अत्सु का शव मलबे के नीचे पाया गया। अभी और सामान निकाले जा रहे हैं। उनका फोन भी मिल गया है।”

विज्ञापन

विज्ञापन

एजेंट नाना सेचेरे बोले- आज सुबह बरामद किया गया शव

घाना के फुटबॉलर के एजेंट नाना सेचेरे ने ट्वीट कर कहा कि दुख के साथ मुझे सभी शुभचिंतकों के लिए यह घोषणा करनी है कि अत्सु का शव आज सुबह बरामद किया गया। मेरी गहरी संवेदना उनके परिवार और प्रियजनों के लिए है। इससे पहले 14 फरवरी को भी नाना सेचेरे ने ट्वीट कर कहा था कि भूंकप के 9 दिन हो चुके हैं और क्रिश्चियन एत्सु की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि मैं क्रिश्चियन एत्सु के परिवार के साथ भूकंप स्थल पर हूं। यहां चारों तरफ मलबा फैला है। भूकंप पीड़ितों की स्थिति को देखकर दिल बैठा जा रहा है। बता दें कि पिछले साल सितंबर में क्रिश्चियन एत्सु हटे के दक्षिणी प्रांत में स्थित एक तुर्की सुपर लिग क्लब हैटेस्पोर में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ