T20 world Cup 2022: टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह के रूप में बड़ा झटका लगा है। वह वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। बुमराह के बाहर होने पर टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है। बुमराह बैक इंजरी की वजह से वो इस मेगा टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

शुक्रवार को बीसीसीआई ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए सिराज उपलब्ध रहेंगे।

जसप्रीत बुमराह के बाहर होने पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने  कहा कि भारतीय टीम की गेंदबाजी पहले से ही कमजोर थी और बुमराह के बाहर होने के बाद ये और भी कमजोर हो गई है।

बुमराह के बाहर होने पर पाकिस्तान से आया ये बयान

अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने कहा, कि टीम इंडिया के लिए ये एक बड़ा झटका है। गेंदबाजी एक डिपार्टमेंट है जहां पर भारत को और मजबूती की जरूरत थी और जसप्रीत बुमराह ये काम बखूबी कर सकते थे। उनके पास काफी अनुभव है और वो एक कंपलीट पैकेज हैं, क्योंकि वो यॉर्कर से लेकर स्लोअर वन तक सबकुछ डाल सकते हैं।

सलमान बट्ट ने कहा कि बुमराह एक विकेट टेकर गेंदबाज हैं, जो रनों पर भी लगाम लगाते हैं। वो डेथ ओवर्स में जबरदस्त गेंदबाजी करते हैं और गेम के हर एक स्टेज पर अपना प्रभाव डालते हैं।

एशिया कप भी नहीं खेल पाए बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने जुलाई में इंग्लैंड दौरे के बाद ब्रेक लिया था। इसके बाद एशिया कप में वह टीम में वापसी करने वाले थे, लेकिन इस टूर्नामेंट के ठीक पहले उन्हें पीठ में समस्या हुई थी। लिहाजा वह पूरे एशिया कप से भी बाहर हो गए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी वापसी

जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में सपन्न हुई टी20 सीरीज के दूसरे मैच में वापसी की थी। उन्होंने दूसरा और तीसरा टी 20 मैच भी खेला था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में खेलने से चूक गए। इसके बाद बीसीसीआई ने ट्वीट के माध्यम से बुमराह की पीठ में दर्द की शिकायत का खुलासा किया था। अब खबर आ रही है कि वो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ