T20 World Cup के लिए स्कॉटलैंड टीम का ऐलान, इस प्लेयर को बनाया गया कप्तान

Scotland squad announced for T20 World Cup

Scotland squad announced for T20 World Cup

Scotland squad announced: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए स्कॉटलैंड ने भी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज रिचर्ड बेरिंगटन को सौंपी गई है। वहीं पिछले वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले जोश डेवी और ब्राड व्हील को भी टीम में जगह मिली है। वर्ल्ड कप में टीम के मैट क्रॉस उपकप्तान और विकेटकीपर की भूमिका में होंगे।

अनकैप्ड ब्रैंडन मैकमुलेन को जगह

स्कॉटलैंड की टीम में अनकैप्ड ब्रैंडन मैकमुलेन भी शामिल हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है।

आलराउंडर क्रिस ग्रीव्स भी शामिल

स्कॉटलैंड की 15 सदस्यीय टीम में लेग स्पिन आलराउंडर क्रिस ग्रीव्स भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड में डेब्यू किया था। उन्होंने स्कॉटलैंड को बांग्लादेश के खिलाफ जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और 45 रनों की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थी।

इन तीन खिलाड़ियों को दिखाया गया बाहर का रास्ता

हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाले स्क्वाड से तीन प्रमुख खिलाड़ियों की छुट्टी भी हुई है। अनुभवी तेज गेंदबाज अली इवांस और गेविन मेन तथा बल्लेबाज ओलिवर हेयर्स अंतिम 15 में जगह बनाने से चूक गए।

17 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मुकाबला

स्कॉटलैंड की टीम को विश्व कप क्वालीफायर मुकाबला खेलना है। स्कॉटलैंड क्वालीफायर में ग्रुप बी में है। इस ग्रुप में जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, आयरलैंड की टीम शामिल है। स्कॉटलैंड को अपना पहला मुकाबला 17 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्कॉटलैंड का स्क्वाड

रिचर्ड बेरिंगटन (कप्तान), जॉर्ज मुन्से, माइकल लीस्क, ब्रैडली व्हील, क्रिस सोल, क्रिस ग्रीव्स, सफ्यान शरीफ, जोश डेवी, मैथ्यू क्रॉस, कैलम मैकलियोड, हमजा ताहिर, मार्क वाट, ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, क्रेग वालेस।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ