हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

SAFF U19 Championship: भारतीय टीम ने नेपाल को दी शिकस्त, फाइनल में पाकिस्तान से होगा मुकाबला

विज्ञापन
saff u19 championship

SAFF U19 Championship: भारत की अंडर -19 फुटबॉल टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने बुधवार को अपने सेमीफाइनल मैच में पेनल्टी शूटआउट के जरिए नेपाल को 3-2 से हरा दिया। अब भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ SAFF अंडर -19 चैम्पियनशिप के फाइनल में भिड़ेगी। भारत का मैच शनिवार को दशरथ स्टेडियम में होगा।

सेमीफाइनल मैच की बात की जाए तो निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 रहने के बाद मैच टाईब्रेकर में चला गया। साहिल खुर्शीद ने 26वें मिनट में भारत को आगे कर दिया था, लेकिन नेपाल ने 74वें मिनट में समीर तमांग के गोल से बराबरी कर ली। इसके बाद दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

जब मुकाबला टाई-ब्रेकर में स्कोर 2-2 से बराबर था, तो मंगलेनथांग किपगेन स्टार बनकर उभरे, उन्होंने शानदार गोल दाग स्कोर 3-2 कर दिया और अपनी टीम को जीत दिला दी। किपगेन के अलावा, शूट-आउट में अन्य दो स्कोरर अर्जुन सिंह ओइनम और ग्वग्मसर गोयारी रहे। पूरे टूर्नामेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने बांग्लादेश और भूटान को हराया। इसके बाद उसने नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई किया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ओए होए…कैच लेकर इतरा गए विराट कोहली, कंधे उचकाकर किया सेलिब्रेट

किपगेन 66वें मिनट में ब्लू कोल्ट्स के कप्तान ईशान शिशोदिया के स्थान पर शामिल हुए। वहीं पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन की बात की जाए तो दिन के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने भूटान को 6-5 से हरा दिया था। वो मैच भी टाईब्रेकर में गया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola