Asia Cup 2022: भारत-पाकिस्तान के बीच हुए महामुकाबले में जमकर रोमांच दिखा। एशिया कप के तहत रविवार को दुबई में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 33 रनों की तूफानी पारी खेलकर हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवरों में मैच पलट दिया।
एक वक्त तक 50-50 लग रहा मुकाबला भारत ने 2 गेंदें शेष रहते अपने नाम कर लिया। दुबई में खेले गए इस मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कमाल का प्रदर्शन किया और जीत में अहम योगदान दिया। मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि ‘एककतरफा जीत दर्ज करने से ऐसे मैच जीतना बेहतर है।
अभी पढ़ें – IND vs PAK: जडेजा हुए क्लीन बोल्ड तो हार्दिक ने दिया गजब का रिएक्शन, देखें वीडियो
कप्तान ने हार्दिक पांड्या की तारीफ में कही ये बात
पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की। ‘रोहित ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि वह कितने अच्छे बल्लेबाज हैं और वापसी करने के बाद उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब वह अधिक शांत चित्त हो गए हैं और वह बल्लेबाजी या गेंदबाजी में क्या करना चाहते हैं… इसको लेकर अधिक आश्वस्त हैं।’
रोहित शर्मा ने और क्या कहा..
रोहित शर्मा ने आगे कहा, “जब से हार्दिक ने वापसी की है, तब से वे अपनी शानदार फॉर्म में हैं। जब वह टीम का हिस्सा नहीं थे, तो उन्होंने अपने शरीर और अपने फिटनेस पर ध्यान दिया। उनकी बल्लेबाजी की गुणवत्ता हम सभी जानते हैं और उन्होंने वापसी के बाद अपने आप को डायनामाइट में बदला है।”
रोहित ने गेंदबाजों की तारीफ भी की
रोहित ने मैच के बाद कहा, “हम जानते थे कि टीम मैच जीत सकती है। हमें विश्वास था और जब आपके पास यह विश्वास है, तो ये चीजें हो सकती हैं। यह लोगों को स्पष्टता देने के बारे में है, ताकि वे अपनी भूमिका अच्छी तरह से जान सके। हां भारतीय गेंदबाजों ने पिछले एक साल में काफी लंबा सफर तय किया है और उन्होंने अलग-अलग परिस्थितियों में अच्छी तरह से अनुकूलित किया है।”
अभी पढ़ें – भारत के हाथों मिली हार पर बाबर आजम ने दिया बड़ा बयान, ‘शाहीन की कमी महसूस हुई’
भारत पाकिस्तान मैच का पूरा हाल
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बोर्ड पर लगाए। भारतीय टीम ने लक्ष्य को 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। शानदार खेल दिखाने वाले हार्दिक मैन ऑफ द मैच चुने गए। मैच में पंड्या 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने मोहम्मद नवाज के पारी के अंतिम ओवर में विजयी छक्का जड़ा और 3 विकेट भी झटके।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines