नई दिल्ली: एशिया कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को धो डाला। पाकिस्तान पर 5 विकेट की जीत में हार्दिक ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। मैच में हार्दिक पहले गेंदबाजी में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। फिर बल्ले से 33 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। एशिया कप के मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली पाक टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई थी। 148 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए यह मैच इतना आसान नहीं रहा। राहुल पहली गेंद पर ही आउट हो गए। फिर रोहित भी चलते बने। विराट कोहली ने हाथ दिखाया और 35 रन की पारी खेली।

मगर रवींद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या ने बड़ी पार्टनरशिप कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। जडेजा ने 35 और पंड्या ने 33 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई। भारत को आखिरी छह गेंदों पर सात रनों की जरुरत थी। नवाज ने पहली गेंद पर जडेजा को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने जो रिएक्शन दिया वो वायरल हो रहा है। नॉनस्ट्राइक पर खड़े हार्दिक बैठ गए और हंसते हुए बल्ले को सर पर मार लिया।

https://youtu.be/oLJX9psq8O4

पहली गेंद का सामना करने पर दिनेश कार्तिक ने सिंगल लिया और पांड्या ने फिर एक डॉट बॉल खेली और फिर आराम से लॉन्ग-ऑन को क्लीयर किया, जिसने भारत के लिए एक रोमांचक जीत को सील कर दिया।

खेल के बाद, पंड्या ने कहा कि वह एक समय में एक ओवर की योजना बना रहे थे और अगर भारत को आखिरी छह गेंदों पर 15 रन की जरूरत होती तो भी हम अच्छी स्थिति में होते। उन्होंने मैच के बाद कहा, इस तरह के टारगेट को पीछा करते हुए, आप हमेशा ओवर-बाय-ओवर की योजना बनाते हैं। हमें आखिरी ओवर में केवल 7 रन चाहिए थे लेकिन अगर हमें 15 की जरूरत होती तो भी मैं खुद का अनुमान लगा लेता। मुझे पता है कि 20वें ओवर में गेंदबाज मुझसे ज्यादा दबाव में है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ