Rishabh Pant-Urvashi Rautel: RP के पीछे-पीछे ऑस्ट्रेलिया पहुंची उर्वशी रौतेला, फैंस बोले-'बुलाती है मगर जाने का नहीं...'

pant

नई दिल्ली: टीम इंडिया वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। पाकिस्तान से पहला मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेलना है। इससे पहले रोहित की टीम पर्थ में 10 तारीख को पहला प्रैक्टिस मैच खेलेगी। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं और उनपर सबकी नजरें हैं। दिनेश कार्तिक के रहते क्या उन्हें टीम में जगह दी जाएगी, ये देखने वाली बात होगी। इस बीच भारत में पंत ट्रेंड कर रहे हैं।

पंत के पीछे पड़ीं उर्वशी?

ऋषभ पंत के ट्रेंड करने की वजह उर्वशी रौतेला हैं। उर्वशी पंत के पीछे ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर जानकारी दी है कि वह ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से नोकझोंक चल रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर लेकर लगाव किसी से छुपा नहीं है। वह सोशल मीडिया पर अप्रत्यक्ष रूप से इसे जाहिर करती रहती हैं। कथित तौर पर उर्वशी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। पिछले दो महीनों में दोनों को लेकर कई खबरें सामने आईं।

https://twitter.com/kadak_chai_/status/1577190964891856896

https://twitter.com/gameexpertalex4/status/1579034546406035458

उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर प्लेन में अपनी तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मैंने अपने दिल को फॉलो किया और वह मुझे ऑस्ट्रेलिया ले आया।’ सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि उर्वशी इससे पहले एशिया कप देखने यूएई भी गई थीं। फैन्स ने उर्वशी के पोस्ट को पंत से जोड़ लिया है।

फैंस मजे लेते हुए पंत को उर्वशी से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। वहींं, उर्वशी को खूब भलाबुरा सुना रहे हैं। सोशल मीडिया पर मीम्स भी भरमार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ