गजब बेईमानी है भाई...! हार से बचने के लिए ऑस्ट्रेलियाई बैटर ने की धोखेबाजी, देखें VIDEO
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में घुसकर पीटा है। पहले टी20 में मेजबान टीम को हार मिली है। आखिरी ओवर में मेहमान इंग्लैंड ने 8 रन से बाजी मारी। इसी दौरान एक अजीबोगरीब घटना भी सामने आई। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर एकबार फिर धोखेबाजी करने का आरोप लगा।
अभी पढ़ें – IND vs SA ODI: हैंड्रिक्स ने ठोका खतरनाक छक्का, लेकिन चीता बनकर किशन ने लूट ली महफिल, देखें VIDEO
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ के नए ऑप्टस स्टेडियम में मैदान में बाधा डालने के लिए दुर्लभ अंदाज में आउट हो सकते थे। यह घटना ऑस्ट्रेलिया पारी के 17वें ओवर में घटी। ऑस्ट्रेलिया को अंतिम 22 गेंदों में 39 रन और चाहिए थे, जिसमें वेड स्ट्राइक पर थे और दूसरे छोर पर डेविड वार्नर थे। गेंदबाज मार्क वुड एक छोटी गेंद पर वेड फंस गए। पुल शॉर्ट खेला और गेंद हवा में चली गई।
Wade lucky there for not being given out obstructing the field. Clearly gets in the way and stops Mark Wood . Umpires should have seen through it. Australians and their dirty tactics! #AUSvENG #ENGvAUS pic.twitter.com/bYpTGSk8FK
— ziaaa🛡️🗽 (@XHAO007) October 9, 2022
गेंद वेड के हेलमेट के ऊपरी किनारे से टकराती हुई हवा में उछल गई। वुड कैच लेने के लिए दोड़े, मैथ्यू वेड ने अपने बाएं हाथ से मार्क वुड को रोकने की कोशिश की। अब क्रिकेट जगह में एक नई बहस छिड़ चुकी है। बटलर समेत तमाम इंग्लैंड के खिलाड़ी निराश थे कि मैथ्यू वेड ने जानबूझकर ऐसा किया है। ऑनफील्ड अंपायरों के बीच बातचीत हुई और काफी सोच विचार करने के बाद मैथ्यू वेड को नॉटआउट करार दिया गया।
What's going on out there? #AUSvENG
— cricket.com.au (@cricketcomau) October 9, 2022
अभी पढ़ें – AUS vs ENG: ‘जासूस’ बनकर स्टेडियम में घुसे टीम इंडिया के खिलाड़ी, रोहित को देंगे रिपोर्ट!
मैच में ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 16 रन की चाहिए था। मैथ्यू वेड 15 गेंद में 21 रन बनाकर इसी ओवर में आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया नौ विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना पाया और 8 रन से मुकाबला गंवा बैठा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: