AUS vs ENG, Video: रिवर्स मारने के चक्कर में टूट जाता जबड़ा, गेंद लगी तो हवा में उड़ा दुनिया का नंबर वन ऑलराउंडर

ben

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज से टी 20 सीरीज का आगाज हो गया है। पहला मैच इंग्लैंड ने जीत लिया है। रोमंचक मैच में अंग्रेजों ने 8 रन से बाजी मार ली। इस मैच में इग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भी उतरे, लेकिन कमाल नहीं कर पाए। इस मैच में स्टोक्स पर सबसे ज्यादा नजरें थीं, लेकिन स्टोक्स फ्लाप रहे।

इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स ने तो धमाकेदार पारियां खेलीं, लेकिन बेन स्टोक्स के लिए लंबे अंतराल के बाद पहला मैच अच्छा नहीं गुजरा। जॉस बटलर के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर आए स्टोक्स से तेज बल्लेबाजी की उम्मीद थी। उन्होंने इसकी कोशिश भी की लेकिन बिल्कुल भी सफलता नहीं मिली। स्टोक्स तेज गेंदबाज पर रिवर्स मारने की कोशिश में थे। गेंद उनके हेलमेट पर लगी और वो गिर पड़े। स्टोक्स के बल्ले से 9 गेंदों में सिर्फ 9 रन निकले।

इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम के लिए कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने तूफानी शुरुआत दिलाई है। जोस बटलर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंद में 68 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शानदार छक्के और 8 चौके निकले।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ