Pro Kabaddi League 2023: प्रो कबड्डी लीग के दसवें सीजन के लिए ऑक्शन की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जारी की गई ताजा तारीखों के अनुसार, 9 और 10 अक्टूबर को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। जिसमें 500 से ज्यादा खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। एशियन गेम्स के तुरंत बाद मुंबई में यह नीलामी आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि एशियन गेम्स में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर PKL ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है।
दरअसल, Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन पहले 8 और 9 सितंबर को होने वाला था, लेकिन एशियन गेम्स के चलते आयोजकों ने इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया था। एशियन गेम्स 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेंगे। इसके बाद प्रो कबड्डी लीग का जलवा देखने को मिलेगा।
प्रो कबड्डी के ऑक्शन की तारीखों का ऐलान करते हुए कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा ‘हमें बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन का आयोजन Asian Games 2023 के ठीक बाद होगा। हमें यकीन है कि प्लेयर्स ऑक्शन के लिए फैंस पूरी तरह उत्साहित होंगे। नीलामी में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के पास खर्च करने के लिए 5 करोड़ का पर्स होगा।
खिलाड़ियों को 4 केटेगरी में बांटा गया
प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन में खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान घरेलू और विदेशी खिलाड़ियों को कुल चार श्रेणियों में बांटा जाएगा। कैटेगरी ए, बी, सी और डी हैं। केटेगरी ए – 30 लाख रुपये, बी – 20 लाख, सी – 13 लाख, डी – 9 लाख रुपये हैं।
इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर
नीलामी के दौरान पवन कुमार सेहरावत, मोहम्मद नबीबक्श, मनिंदर सिंह, फज़ल अत्राचली, विजय मलिक, मोहम्मदरेज़ा शादलू, विकास कंडोला जैसे स्टार खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।
प्रो कबड्डी लीग का इतिहास
प्रो कबड्डी टूर्नामेंट को 9 साल पूरे हो गए हैं। इसकी शुरुआत साल 2014 में हुई थी। अब दसवां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। जिसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
78 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
211 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
314 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
337 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
373 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
385 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
404 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
404 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
411 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
422 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines