NZ v SL, 1st Test: भारत के लिए खतरे की घंटी, क्राइस्टचर्च टेस्ट में श्रीलंका की पकड़ मजबूत
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

NZ v SL, 1st Test: श्रीलंका के तेज गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड में 2 मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट में न्यूजीलैंड पर दबाव बनाए दिया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से ये सीरीज काफी अहम है। क्राइस्टचर्च में हेगले ओवल में अपनी पहली पारी में 355 रन बनाने के बाद श्रीलंका ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 63 ओवरों के में कीवीओं के 5 विकेट आउट कर दिए है। न्यूजीलैंड का स्कोर 162/5 है।
अगर श्रीलंका की टीम यह टेस्ट जीत लेती है और अगले टेस्ट में भी वह अपना प्रदर्शन बरकरार रखती है तो टीम इंडिया की आफत हो सकती है।वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को न्यूजीलैंड में 2 मैचों की श्रृंखला 2-0 से क्लीन स्वीप करने की आवश्यकता है। टीम इंडिया अहमदाबाद टेस्ट नहीं जीत पाती है और श्रीलंका दो मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप कर देती है तो WTC फाइनल में भारत की जगह श्रीलंका की टीम पहुंच जाएगी।
क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 305 रन बनाए थे। कुसल मेंडिस 87, दिमुथ करुणारत्ने 50, एंजलो मैथ्यूज 47 और दिनेश चांदीमल 39 की पारी खेली। दूसरे दिन लंकाई टीम अपने स्कोर में ज्यादा रन नहीं जोड़ सकी और जल्द ही ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने 5 और मैट हेनरी ने 4 विकेट झटके।
इसके बाद लंका के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। कीवी सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। यहां डेवान कॉनवे 30 पवेलियन लौट गए। इस साझेदारी के टूटते ही केन विलियमसन 1 और हैनरी निकोलस 2 भी बैक टू बैक पवेलियन लौटे।दूसरे दिन स्टम्प्स तक कीवी टीम ने 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा ने 2-2 विकेट झटके, कासुन राजिथा ने भी एक विकेट लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: