अंबानी हाउस में हुआ IOC प्रेसिडेंट का स्वागत, भारतीय फुटबॉल को लेकर दिया था बड़ा बयान

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) के चीफ का मुंबई स्थित अंबानी हाउस में भारतीय परंपराओं के तहत स्वागत किया गया।

IOC President Thomas Bach Welcome Ambani House

IOC President Thomas Bach Welcome Ambani House

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एंड चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) के चीफ का अपने घर में स्वागत किया। आईओसी के प्रेसिडेंट थॉमस बैक 15 से 17 अक्टूबर तक होने वाले 141वें आईओसी के सेशन के लिए मुंबई पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम से पहले मंगलवार को थॉमस अंबानी हाउस पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत-सत्कार हुआ। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने भारतीय परंपराओं के तहत थॉमस का तिलक लगाकर और आरती उतारते हुए स्वागत किया।

विज्ञापन

इससे पहले थॉमस रविवार को आईएस का एक मुकाबला भी नीता अंबानी के साथ देखने पहुंचे थे। नीता अंबानी फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड की फाउंडर चेयरपर्सन भी हैं। उन्होंने थॉमस के साथ आईएसएल में मुंबई सिटी एफसी और केरल ब्लास्टर्स का मुकाबला देखा था। इस मौके पर मिसेज अंबानी ने भारत के युवा खिलाड़ी जैसे संदेश झिंगान, आकाश मिश्रा और साहल अब्दुल समद को काफी सराहा था। उन्होंने कहा था कि आईएसएल से देश के युवा फुटबॉल टैलेंट को निखरने का मौका मिला है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि, हम भारत में फुटबॉल को आगे बढ़ाने के 10 साल के मिशन की ओर अग्रसर हैं। हम इस सफर की सफलता को फुटबॉल फैंस को डेडिकेट करते हैं जो भारी संख्या में इन मैचों का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। इस लीग से भारत के युवा टैलेंट को निखरने का मौका मिलता है। कई खिलाड़ी अब आईएसएल से नेशनल टीम तक का सफर तय कर चुके हैं। संदेश झिंगान, आकाश मिश्रा, अब्दुल समद जैसे युवाओं के कारण आज हम इस टूर्नामेंट के लिए गर्व महसूस कर सकते हैं।

विज्ञापन

IOC प्रेसिडेंट ने भी की तारीफ

इस मौके पर नीता अंबानी के साथ आईओसी के चीफ भी मौजूद थे। उन्होंने भी आईएसएल और भारत में बढ़ती फुटबॉल की प्रतिभाओं पर बयान दिया। उन्होंने इस टूर्नामेंट की तारीफ की थी। उन्होंने साथ ही नीता अंबानी और उनकी पूरी टीम की भी भारत में फुटबॉल को आगे ले जाने की मुहिम को सराहा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ