नई दिल्ली: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान शानदरा फॉर्म में चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैचों में उनका बल्ला खूब चला। लेकिन शानदार प्रदर्शन के बाद भी रिजवान फैंस के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पैर से पाकिस्तान के नेशनल फ्लैग को उठाते दिख रहे हैं।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: पाकिस्तान के गेंदबाज की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती
वीडियो वायरल हो रहा है और पाकिस्तान में इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है। मोहम्मद रिजवान मैच के बाद ऑटोग्राफ दे रहे थे। ऑटोग्राफ देते-देते मोहम्मद रिजवान ये भूल गए कि वे अपने पैर से पाकिस्तान का राष्ट्रीय झंडा उठा रहे हैं। अब ऐसा करते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें पाकिस्तानी नागरिकों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।
वीडियो में दाएं हाथ का बल्लेबाज अपने प्रशंसकों के लिए टी-शर्ट, टोपी और नेशनल फ्लैग पर ऑटोग्राफ साइन कर रहा थे। क्लिप के अंत में रिजवान को अपने पैरों से पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज उठाते हुए देखा गया। यह वीडियो रविवार की रात को कराची में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले के बाद का है, जिसमें पाकिस्तान को जीत मिली थी। इस मैच में मोहम्मद रिजवान ने शानदार पारी खेली थी। अंत में हैरिस रऊफ की गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को जीत मिली थी।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: पाकिस्तान की टीम में तूफानी गेंदबाज की होगी वापसी
बता दें कि पाकिस्तान घर पर इंग्लैंड के साथ सात मैचों की T20 सीरीज खेल रहा है। चार मुकाबलों के पूरा होने के बाद सीरीज 2-2 से बराबरी पर है। चौथे टी 20 जीत दर्ज की थी। इस मैच में भी रिजवान ने 88 रन की पारी खेली थी। रिजवान ने चार पारियों में 141.57 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए हैं। वह पहले ही श्रृंखला में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
73 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
207 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
310 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
332 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
368 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
381 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
399 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
400 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
407 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
417 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines