मैरी कॉम ने संन्यास की खबरों का किया खंडन, रिटायरमेंट पर बॉक्सर ने दिया जवाब

भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने अपनी रिटारमेंट की खबरों को गलत बताया है। मैरी कॉम का कहना है कि उन्होंने अभी संन्यास नहीं लिया है।

Mary Kom did not take retirement news of retirement is false Boxer Mary Kom replied retirement

मैरी कॉम ने नहीं लिया संन्यास

बीते दिन भारतीय महिला बॉक्सर मैरी कॉम के संन्यास की खबरें सामने आई थी। जिसके कुछ घंटों बाद अब खुद मैरी कॉम ने अपने संन्यास की खबरों को गलत बताया है। मैरी कॉम का कहना है कि उन्होंने बॉक्सिंग से संन्यास नहीं लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मैरी कॉम ने बॉक्सिंग से संन्यास ले लिया है। अब खुद मैरी कॉम ने इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया हैं।

विज्ञापन

संन्यास पर क्या बोलीं मैरी कॉम?

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अपने संन्यास की खबरों पर मैरी कॉम ने का कि मुझे गलत तरीका से दिखाया गया मैनें अभी संन्यास की घोषणा नहीं की है। जिस दिन मैं संन्यास की घोषणा करुंगी, तो सबसे पहले मीडिया के सामने आऊंगी।  मैनें कल अपने संन्यास की खबरे देखी, जो बिल्कुल सच नहीं है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/CydSNX-JHtw/?utm_source=ig_embed&ig_rid=4c925b76-94ef-430f-824c-e83060d291c8

आगे मैरी कॉम ने बताया कि मैं 24 जनवरी को डिब्रूगढ़ में एक स्कूल कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जहां मैनें बच्चों को प्रेरित किया। इस दौरान मैनें बच्चों को बताया कि मेरे अंदर अभी भी बॉक्सिंग में उपलब्धियां हासिल करने की भूख है लेकिन ओलंपिक में समयसीमा के चलते मैं अब भाग नहीं ले सकती। मैं अभी भी अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हूं और अपने संन्यास की घोषणा सबके सामने करुंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम

मैरी कॉम ने दुनियाभर में भारतीय महिला कुश्ती का परचम लहराया है। उन्होंने 6 बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। मैरी कॉम ने साल 2005, 2006, 2008, 2010, 2012 और 2018 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए ओलंपिक में भी मेडल अपने नाम किया है। साल 2012 ओलंपिक खेलों में मैरी कॉम ने कांस्य पदक जीता था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ