'कभी बैटिंग प्रैक्टिस वाली पोस्ट भी अपलोड करो...,' हार्दिक पांड्या जिम का Video शेयर करने पर हुए ट्रोल

Hardik Pandya New Workout Video, Fans Trolled All Rounder: हार्दिक पांड्या लगातार अपने वर्कआउट वीडियो से वापसी के संकेत दे रहे हैं। लेकिन इस बार वह ट्रोल हो गए हैं।

Hardik Pandya New Workout Video Instagram Fans Trolled

Hardik Pandya New Workout Video Instagram Fans Trolled (Image- News24)

Hardik Pandya New Workout Video: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप 2023 के बीच में चोटिल होने के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। इसके बाद अब आईपीएल में सीधे उनकी वापसी की उम्मीद है। आईपीएल 2024 में हार्दिक मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर मैदान में उतरेंगे। जबकि यहीं से तय होगा कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कितने फिट हैं। इन दिनों हार्दिक रिकवरी मोड पर हैं और इस दौरान वह कई अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी बीच बुधवार को भी हार्दिक ने एक वीडियो शेयर किए लेकिन यहां कुछ फैंस ने उन्हें ट्रोल किया और कड़ी नसीहत दे डाली।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने 2 जनवरी से 24 जनवरी तक करीब 5-6 वर्कआउट वीडियो और कई तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान वह जिम में डंबल्स के साथ, या फिर अन्य मशीनों के साथ कड़ी मेहनत करते दिखे हैं। वर्ल्ड कप में उनके पैर के लिगामेंट में टीयर हुआ था। इसी कारण वह बाहर चल रहे हैं। ऐसे में पिछले कई वीडियोज में हार्दिक रनिंग करते भी दिखे हैं। यानी अब वह पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। वह टेस्ट क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं नहीं तो आगामी आईपीएल में वह नजर आ सकते हैं। हार्दिक के हालिया पोस्ट पर फैंस ने उनसे मांग करते हुए तंज कसा और उन्हें ट्रोल कर दिया।

विज्ञापन

‘कभी बैटिंग प्रैक्टिस वाली पोस्ट भी अपलोड करो’

हार्दिक के नए वर्कआउट वीडियो पर एक यूजर ने लिखा,’भाई एक बैटिंग प्रैक्टिस वाली पोस्ट भी अपलोड कर दो। हम सब आपको लंबे समय से बैटिंग करते देख नहीं पाए हैं और मिस कर रहे हैं।’ इस पर एक यूजर ने लिखा कि भाई कुछ भी कर लो शिवम (Shivam Dubey) ने तो आपको रिप्लेस कर दिया। एक और यूजर ने कमेंट किया और लिखा कि हार्दिक भाई बस प्रैक्टिस ही करोगे या मैदान पर भी उतरोगे। वहीं रोहित शर्मा के फैन ब्रिगेड ने हार्दिक के इस पोस्ट पर एक से बढ़कर एक ऐसे कमेंट किए जो बताए भी नहीं जा सकते।

विज्ञापन

आपको बता दें कि जबसे हार्दिक मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं, तब से ही रोहित और हार्दिक के फैंस आमने-सामने हो गए हैं। कई लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट किए और अपने मन की भड़ास निकाल दी। हालांकि, टीम इंडिया में अभी भी रोहित शर्मा ही बतौर कप्तान दिख रहे हैं। आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भी वही कप्तानी कर सकते हैं। हाल ही में अफगानिस्तान सीरीज के दौरान उनका शानदार टी20 शतक और टीम इंडिया की 3-0 वाली जीत ने उनकी दावेदारी को मजबूत कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ