IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 के 11वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 200 रन का टारगेट दिया है। जवाब में दिल्ली की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। पहले ओवर में ही ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट निकाल दिए। ट्रेंट बोल्ड ने पहले ही ओवर में ओपनर पृथ्वी शॉ और मनीष पांडेय को पवेलियन लौटाया। टीम का खाता भी नहीं खुला था।
ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में किए दो शिकार
ट्रेंट बोल्ट पहले ओवर की तीसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ को कॉट विहाइंड कराया। इसके बाद अगली ही गेंद पर कॉट विहाइंड को LBW कर दिया। 2020 से अब तक बोल्ट 4 बार पहले ओवर में ही दो विकेट ले चुके हैं। अन्य सभी गेंदबाज (दुष्मंता चमीरा, मुकेश चौधरी, डेनियल सैम्स) पहले ओवर में तीन बार दो विकेट ले चुके हैं। बोल्ट पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालें गेंदबाज है।
और पढ़िए – उमर गुल ने तेज गेंदबाजों के लिए रखी ये डिमांड, वनडे वर्ल्ड कप के लिए बताया महत्वपूर्ण
बटलर-जायसवाल ने दिल्ली के गेंदबाजों को फोड़ा
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मौजूदा सीजन में दूसरा लगातार अर्धशतक जमाया। ओवरऑल यह जायसवाल का 5वां अर्धशतक है। जोस बटलर ने लीग में 17वीं फिफ्टी पूरी की। दोनों के बीच 98 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। बाद में बटलर ने हेटमायर के साथ चौथे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने दो विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव और रोवमन पॉवेल को एक-एक विकेट मिला।
और पढ़िए – IPL 2023: ऐसा आखिरी ओवर नहीं देखा होगा…सांसें रोक देने वाले मैच में क्या-क्या न हुआ
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, राइली रूसो, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ललित यादव, एनरिक नॉर्त्या, मुकेश कुमार और खलील अहमद।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ध्रुव जोरेल, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines