---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs WI: विराट कोहली ने विव रिचर्ड्स को पछाड़ा, खतरे में आ गया सहवाग का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट में 182 गेंदों में 76 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि वह अपने इंटरनेशनल करियर के 76वें शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से वेस्ट इंडीज के दिग्गज […]

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट में 182 गेंदों में 76 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि वह अपने इंटरनेशनल करियर के 76वें शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से वेस्ट इंडीज के दिग्गज विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ डाला।

तोड़ सकते हैं सहवाग का रिकॉर्ड  

कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले दुनिया के 26वें बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने विव रिचर्ड्स को पछाड़ा। कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 8555 रन हो गए हैं। जबकि विव रिचर्ड्स ने 8540 रन बनाए थे। अब कोहली सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में 8586 रन बनाए थे। कोहली 32 रन बनाते ही सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज हैं।

---विज्ञापन---

सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है रिकॉर्ड 

ओवरऑल रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने टेस्ट में 15921 रन जड़े थे। तेंदुलकर के रिकॉर्ड के आसपास भी आज तक कोई बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है। कोहली ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर की 29वीं हाफ सेंचुरी जड़ी। टेस्ट मैचों में 50 प्लस स्कोर के मामले में वह भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली के नाम 57 फिफ्टी प्लस स्कोर दर्ज हैं। इस मामले में सचिन तेंदुलकर 119 फिफ्टी प्लस स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं।

मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी 5 विकेट पर 421 रन बनाकर घोषित कर दी। टीम इंडिया ने 271 रन की मजबूत लीड ली है। देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच का नतीजा क्या निकलता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 14, 2023 11:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola