संन्यास का ऐलान करने वाले रॉबिन उथप्पा को विराट कोहली ने दे दिया आशीर्वाद, जानें क्या कहा?
Edited By Bhoopendra Rai

Virat Kohli blessed Robin Uthappa
Edited By Bhoopendra Rai

Virat Kohli blessed Robin Uthappa
Virat Kohli: टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी रहे रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। रॉबिन के संन्यास लेने पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। रॉबिन उथप्पा के संन्यास पर विराट कोहली ने पोस्ट में लिखा ‘वेल डन रॉबी। मैं आपको ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देता हूं। आप अपने करियर पर काफी गर्व कर सकते हैं और आपके साथ खेलने काफी शानदार रहा। आगे के लिए शुभकामनाएं।’
14 सिंतबर 2022 को रॉबिन उथप्पा ने संन्यास लेने का ऐसान ट्वीट के जरिए किया। रॉबिन उथप्पा ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘मुझे 20 साल हो गए प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हुए। मुझे भारत और अपने राज्य कर्नाटक के लिए खेलने को मिला। ये मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। मेरी यात्रा काफी खूबसूरत रही। कई उतार-चढ़ाव भी आए, हर अच्छी चीज का अंत होता है। इसलिए मैंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है।
उथप्पा ने 2006 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया था। रॉबिन उथप्पा 2007 में हुए टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा थे। वह उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने पहले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ बॉल आउट किया था। तीन बार के आईपीएल चैंपियन और पूर्व ऑरेंज कैप विजेता उथप्पा ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
It has been my greatest honour to represent my country and my state, Karnataka. However, all good things must come to an end, and with a grateful heart, I have decided to retire from all forms of Indian cricket.
Thank you all ❤️ pic.twitter.com/GvWrIx2NRs
— Robbie Uthappa (@robbieuthappa) September 14, 2022
रॉबिन उथप्पा ने भारत के लिए 46 वनडे मैचों में 934 रन बनाए हैं। जबकि 13 टी20 मैचों में 249 रन ठोके। उथप्पा ने भारत के लिए 2015 में वनडे और टी20 में आखिरी बार नीली जर्सी पहनी थी।
रॉबिन उथप्पा ने प्रथम श्रेणी में 9446 और लिस्ट ए में 6534 रन बनाये हैं। उथप्पा के नाम इंडियन प्रीमियर लीग की दो (2014 और 2021) ट्रॉफी हैं। वह 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के अहम सदस्य थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: