हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs NZ 1st T20: धोनी के शहर रांची में खेला जाएगा पहला मुकाबला, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

विज्ञापन

IND vs NZ 1st T20: वनडे में क्लीन स्वीप के बाद टीम इंडिया अब टी20 में कीवीओं को धूल चटाना चाहेगी। पहला टी20 मैच 27 जनवरी को खेला जाएगा। यह में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के शहर रांची में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही न्यूजीलैंड का वनडे सीरीज में व्हाइट वाश कर चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम के इरादे बुलंद हैं। टी20 में कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे। टी20 की टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को मौका नहीं दिया गया है।

और पढ़िए – भीड़ ने पुकारा- हमारी भाभी कैसी हो…विराट कोहली ने शुभमन गिल के जमकर ले लिए मजे, देखें वीडियो

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक रांची का मौसाम साफ रहेगा। शुक्रवार को आसमान खुला रहेगा। यहां पर दिन में तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रात के वक्त इसमें गिरावट दर्ज होगी और पारा लुढ़क कर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। पूरे दिन और मैच के दौरान रांची में बारिश होने के कोई आसार नहीं है। यानी की मैच के दौरान कोई रुकावट नहीं होगी।

विज्ञापन

और पढ़िए – ईशान किशन का Idol यह दिग्गज क्रिकेटर, कहा-मैं उनकी जगह लेना चाहता…देखें video

कैसा है पिच का मिजाज?

रांची का जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम भारत के बाकी के मैदानों से अलग है। यह स्टेडियम कुछ बड़ा है। ऐसे पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती है और रन भी खूब बनते हैं। रांची में इससे पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। साल 2016 में यहां पर हुए टी20 मुकाबले में 196 रन बने थे। उसके बाद पहले बैटिंग करने वाली टीम ने एक बार 118 और एक बार 196 रन बनाए।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola