IND vs AUS:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। आज के दिन विराट कोहली ने अपनी क्लास दिखाई। किंग कोहली ने टेस्ट करियर का 28वां शतक लगाया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने 1205 दिन, 23 मैच और 41 पारियों के बाद इस फॉर्मेट में शतक जमाया। उनकी 186 रनों की मैराथन पारी खेली। मैच के दौरान विराट कोहली के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसे ही एक वीडियो में विराट कोहली शुभमन गिल का हाथ मरोड़ते देखे गए। विराट कोहली शुभमन गिल के पास जाते हैं और और उनका हाथ पकड़कर उसे घुमा देते हैं। विराट बार-बार गिल का हाथ मरोड़ते हैं, इस दौरान गिल चुपचाप खड़े दिखे।

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि बॉर्डर-गवास्कर सीरीज के चौथे मैच में शुभमन गिल ने शतक जड़ा। उन्होंने 128 रन की पारी खेली। गिल ने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। इस साल उनका फॉर्म शानदार रहा है। टी20 में शतक, वनडे में दोहरा शतक के बाद टेस्ट में भी शतक ठोककर वह अब टीम के मुख्य प्लेयर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर, 100 शतक 664 मैच
विराट कोहली, 75 शतक, 494 मैच
रिकी पोंटिंग, 71 शतक, 560 मैच

विराट कोहली के 75 शतक

विराट कोहली अब शतक लगाने के मामले में केवल सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं, उन्होंने बाकि सभी दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों से केवल 25 शतक पीछे हैं। विराट कोहली ने अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया को सुखद स्थिति में पहुंचा दिया है। यहां से टीम इंडिया अब यह मुकाबला हार नहीं सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ