Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार फिफ्टी जड़ी। कोहली और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों के दम पर टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। विराट कोहली की इस पारी के मुरीद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट भी हो गए। उन्होंने कोहली की जमकर तारीफ की है। मैच में विराट कोहली ने 48 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
अभी पढ़ें – IND vs SA: संजू सैमसन को Team India में मिलने वाली है ये बड़ी जिम्मेदारी, कल हो सकती है घोषणा
सलमान बट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि ‘आखिरी मैच से पहले कोहली पर कभी ज्यादा दबाव रहा होगा, क्योंकि वह पहले दो मैचों में योगदान नहीं दे पाए थे। इसके अलावा उन्हें एडम जैम्पा का भी सामना करना था, जिन्होंने उन्हें कई बार आउट किया है। कोहली मैच दर मैच बेहतर होते जा रहे हैं।
सलमान बट्ट ने विराट को बताया चैंपियन
सलमान बट्ट ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए तीसरे टी 20 को लेकर कहा कि ‘ विराट कोहली के लिए यह एक उच्च दबाव वाला गेम था और भारत एक मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ कड़े लक्ष्य का पीछा कर रहा था। उन्होंने पहले दो मैचों में भी रन नहीं बनाए थे। उन्हें जैम्पा का सामना करना पड़ा, जो अतीत में उनके खिलाफ काफी सफल साबित हुए हैं। वह काफी दबाव में होंगे, लेकिन एक चैंपियन की तरह इससे निपटे।
विराट का फॉर्म में लौटना भारतीय क्रिकेट के लिए एक अच्छा संकेत- सलमान बट्ट
सलमान बट्ट ने आगे कहा कि कोहली ने पारी की अच्छी एंकरिंग की। उनकी फॉर्म में वापसी भारतीय क्रिकेट के लिए एक अच्छा संकेत है। वह पारी को गहराई तक ले जा रहे हैं। कोहली ऐसा करने का जोखिम उठा सकते हैं, क्योंकि मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे अन्य खिलाड़ी हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines