IND vs SA T20I: हुड्डा-पांड्या की जगह Team में इन 2 प्लेयरों की हुई एंट्री, एक तूफानी बल्लेबाजी करने में है माहिर
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SA T20I Shreyas Iyer and Shahbaz Ahmed
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SA T20I Shreyas Iyer and Shahbaz Ahmed
IND vs SA T20I: 28 सिंतबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। तूफानी बल्लेबाज दीपक हुड्डा चोटिल होकर बाहर हो गए हैं, जबकि आलराउंडर हार्दिक पांड्या को रेस्ट दिया गया है। ऐसे में टीम ने दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया है। वहीं हार्दिक पांड्या की जगह शाहबाज अहमद को जगह मिली है।
अभी पढ़ें – IND A vs NZ A: मिल गया दीपक हुड्डा का रिप्लेसमेंट? 19 साल के ऑलराउंडर ने कर दिया बड़ा धमाका
ऑलराउंडर दीपक हुड्डा चोट की जगह शामिल किए गए श्रेयस अय्यर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं। अय्यर के पास ऐसी काबिलियत है कि वह किसी भी पिच पर रन बना सकते हैं। वह किसी भी नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं। श्रेयर अय्यर ने 46 टी20 मैचों में 1029 रन बनाए हैं।
पीटीआई के अनुसार, शमी कोरोना से नहीं उबर पाए हैं। उन्हें और समय की जरूरत है और इसलिए वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से भी बाहर होंगे। वहीं दीपक हुड्डा बैक इंजरी के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। 28 सितंबर से टीम इंडिया को टी-20 सीरीज खेलनी है। पहला मैच 28 सिंतबर, दूसरा 2 अक्टूबर और तीसरा 4 अक्टूबर को खेला जाएगा।
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: