IND vs SA: संजू सैमसन को Team India में मिलने वाली है ये बड़ी जिम्मेदारी, कल हो सकती है घोषणा
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SA Sanju Samson
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SA Sanju Samson
IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए संजू सैमसन को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्हें साउथ अफ्रीका की मुख्य टीम के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए कप्तान बनाया जा सकता है। इसकी घोषणा जल्द ही होगी। टीम इंडिया (Team India) कल से साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। पहले टी20 के मुकाबले होंगे। फिर 6 अक्टूबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है।
इनसाइड स्पोर्ट्स के अनुसार वनडे सीरीज के लिए कल यानी 28 सितंबर को टीम की घोषणा सकती है। जिसमें शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को कप्तान जबकि सैमसन को उप-कप्तान बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि बेहतर प्रदर्शन के बाद बाद भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली थी। लिहाजा कई विशेषज्ञों ने टीम के सेलेक्शन पर सवाल उठाए थे.
संजू सैमसन फिलहाल न्यूजीलैंड ए के खिलाफ वनडे सीरीज की कप्तानी कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में इंडिया ए ने शानदार प्रदर्शन किया है। तीन वनडे की सीरीज में भारत ए 2-0 से आगे चल रही है। आज सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें संजू के बल्ले से 54 रनों की शानदार पारी निकली है।
संजू सैमसन की उम्र 27 साल हो गई है। सैमसन का लिस्ट-ए क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 103 पारियों में 31 की औसत से 2806 रन बनाए हैं। इस दौरान 1 शतक और 15 अर्धशतक भी लगाए। संजू सैमसन ने नाबाद 212 रन की बेस्ट पारी खेली है। उनका स्ट्राइक रेट 90 का है।
संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए अब तक वनडे की 6 पारियों में 44 की औसत से 176 रन बनाए हैं। इस दौरान 1 अर्धशतक भी लगाया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: