IND vs AUS: सीरीज जीतने के बाद भी क्यों परेशान हैं रोहित शर्मा? उन्होंने खुद खोला ये राज
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS Rohit Sharma react Death Overs
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS Rohit Sharma react Death Overs
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी 20 में हराने के बाद रोहित शर्मा गदगद हैं। उन्होंने इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया है। आखिरी मुकाबले में छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित ने कहा, ‘यह शानदार लम्हा था। हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे और हमने ऐसा किया। रोहित शर्मा ने टीम की कमजोरी पर भी उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी है।
अभी पढ़ें – Mankading Controversy: दीप्ति शर्मा का ‘रन आउट’ सही था या गलत? MCC ने तरीके से समझा दिया ‘कानून’
रोहित शर्मा ने कहा कि ‘सबसे बड़ी सकारात्मक बात यह थी कि अलग-अलग खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले के साथ योगदान दिया। जब आप बैठकर यह सब होते हुए देख रहे होते हैं तो आप टीम प्रबंधन के रूप में अच्छा महसूस करते हैं।’
तीसरे टी 20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत पर रोहित ने कहा ‘कई बार आप बहुत कुछ करने में गलती करते हैं। यह टी20 क्रिकेट है और इसमें गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है। मुझे लगा कि हमने मौके का फायदा उठाया, कभी-कभी ऐसा नहीं होता, लेकिन यह एक सीख है जिसे हम अपनाएंगे।’
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी 20 मैच में मिली जीत के बाद बी रोहित शर्मा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ‘बहुत सारे विभाग हैं जिनमें सुधार की गुंजाइश है, खासकर हमारी डेथ ओवरों की गेंदबाजी। वे दोनों (हर्षल और बुमराह) काफी समय बाद खेल रहे हैं। उनके (ऑस्ट्रेलिया के) मध्य और निचले क्रम को गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है। इस पर ध्यान नहीं देना चाहते, क्योंकि वे ब्रेक के बाद आ रहे हैं और उन्हें लय में आने में समय लगेगा।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: