नई दिल्ली: FIFA World Cup 2022 में एक से एक रोमांचक मोड़ सामने आ रहे हैं। दुनियाभर के स्टार फुटबॉलर अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को दंग करते दिख रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा फ्रांस और पोलैंड के बीच खेले गए नॉकआउट मुकाबले में सामने आया।
Mbappe ने दागे दो गोल
इस मैच में फ्रांस के स्टार फुटबॉलर केलियन एम्बापे ने 2 खतरनाक गोल दागे। उनका 90वें मिनट के बाद किया गया गोल तो इतना हैरतअंगेज था कि गोलकीपर की शानदार डाइव लगाने के बाद भी वह इसे नहीं रोक सका। दरअसल, फ्रांस के फुटबॉलर पोलैंड पर पूरी तरह से हावी हो चुके थे। ऑलिवर ने 44वें मिनट में एक गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया था।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: हवा को चीर Memphis Depay ने दागा तूफानी गोल, गोलकीपर रह गया दंग, देखें वीडियो
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: एम्बापे ने बुलेट की रफ्तार से दागे 2 गोल, पोलैंड को रौंद क्वार्टरफाइनल में पहुंचा फ्रांस
गोलपोस्ट के कॉर्नर में टकराई बॉल
इसके बाद केलियन एम्बापे ने 74वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल दागा। दो गोल से आगे चल रही फ्रांस को एम्बापे ने 90वें मिनट में तीसरा गोल दागकर शानदार बढ़त दिला दी। मार्कस थुराम बॉल को लेकर आगे बढ़े तो उन्होंने पोलैंड के फुटबॉलर्स को छकाते हुए एम्बापे को पास दे दिया। जैसे ही एम्बापे के पैरों के पास बॉल आई उन्होंने बुलेट की रफ्तार से इतना खतरनाक गोल दागा कि बॉल पोलैंड के फुटबॉलर्स को छकाते हुए बीच में से निकली और गोलपोस्ट के कॉर्नर में जाकर टकरा गई।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: नीदरलैंड ने महाशक्ति USA को दिनदहाड़े लूटा, 3-1 से शिकस्त देकर वर्ल्ड कप से किया बाहर
गोलकीपर की डाइव गई बेकार
पोलैंड के गोलकीपर ने इस तूफानी गोल को रोकने के लिए डाइव भी लगाई, लेकिन वे इसे रोकने में नाकाम साबित हुए। इस धमाकेदार गोल को देख कतर का स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। पोलैंड के फुटबॉलर रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने 90+9वें मिनट में गोल दागा। हालांकि उनके इस गोल का मैच के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा और पोलैंड फ्रांस से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines