---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2022: एम्बापे ने बुलेट की रफ्तार से दागे 2 गोल, पोलैंड को रौंद क्वार्टरफाइनल में पहुंचा फ्रांस

नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप के मुकाबलों में रोमांच चरम पर है। रविवार को राउंड ऑफ 16 के तहत फ्रांस-पोलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से रौंद डाला। इस जीत के साथ ही फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। फ्रांस के लिए पहला […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप के मुकाबलों में रोमांच चरम पर है। रविवार को राउंड ऑफ 16 के तहत फ्रांस-पोलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से रौंद डाला। इस जीत के साथ ही फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। फ्रांस के लिए पहला गोल ऑलिवर गिरॉड ने किया। ऑलिवर ने 44वें मिनट में एक गोल दागकर पहले हाफ में अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

और पढ़िए FIFA World Cup 2022: हवा को चीर Memphis Depay ने दागा तूफानी गोल, गोलकीपर रह गया दंग, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

एम्बापे ने दागे शानदार गोल 

इसके बाद केलियान एम्बापे ने 74वें मिनट में गोल दाग फ्रांस को शानदार बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 90वें मिनट तक कांटे की टक्कर चलती रही। आखिरकार 90+1 मिनट में एम्बापे ने अपना दूसरा गोल दाग दर्शकों के रौंगटे खड़े कर दिए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: नीदरलैंड ने महाशक्ति USA को दिनदहाड़े लूटा, 3-1 से शिकस्त देकर वर्ल्ड कप से किया बाहर

फ्रांस की जीत लगभग तय थी, लेकिन पोलैंड के फुटबॉलर रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने लड़ाई लड़ते हुए 90+9वें मिनट में गोल दाग दिया। हालांकि इस गोल का मैच के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा और पोलैंड फ्रांस से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

और पढ़िए FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 04, 2022 10:51 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola