FIFA World Cup 2022: हवा को चीर Memphis Depay ने दागा तूफानी गोल, गोलकीपर रह गया दंग, देखें वीडियो

FIFA World Cup 2022 netherlands vs usa memphis depay

FIFA World Cup 2022 netherlands vs usa memphis depay

नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप 2022 में रोमांच के वो नजारे सामने आ रहे हैं, जिसे देख दुनिया दंग है। एक ऐसा ही नजारा नीदरलैंड-यूएएस के बीच खेले गए नॉकआउट मुकाबले में सामने आया। इस मुकाबले में नीदरलैंड के फुटबॉलर्स यूएएस पर पूरी तरह हावी रहे। उन्होंने यूएएस को 3-1 से ऐसी करारी शिकस्त दी कि दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। इस दौरान नीदरलैंड के फुटबॉलर्स ने हैरतअंगेज गोल दागकर महफिल लूट ली।

विज्ञापन

दसवें मिनट में मेंफिस डीपे ने दागा तूफानी गोल 

नीदरलैंड की ओर से दसवें मिनट में मेंफिस डीपे ने गोल दाग टीम को बढ़त दिलाई। उन्होंने पास को अच्छी तरह से पिक किया और तूफान की गति से हवा को चीर ऐसा गोल दागा कि यूएएस का गोलकीपर भी हक्का-बक्का रह गया। मेंफिस के गोल दागते ही नीदरलैंड का खेमा खुशी से झूम उठा।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं स्टेडियम भी तालियों से गूंज उठा। इसके बाद डेली ब्लाइंड ने 45+1 मिनट में खतरनाक गोल दाग टीम को इतना आगे कर दिया कि यूएएस को वापसी करना मुश्किल हो गया। डेली ब्लाइंड ने दूसरा गोल दाग टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

यूएएस के फुटबॉलर हाजी राइट ने दागा गोल 

हाफ टाइम के बीच यूएएस ने वापसी करने की कोशिश की। यूएएस के फुटबॉलर हाजी राइट ने 76वें मिनट में मौका मिलते ही एक गोल दाग दिया। हालांकि इसके बाद दोनों टीमों के बीच जद्दोजहद चलती रही। इस बीच नीदरलैंड ने एक बार फिर गेम में वापसी कर ली। टीम की ओर से डेंजेल डम्फ्राइज ने 81वें मिनट में गोल दाग नीदरलैंड को 3-1 से धमाकेदार बढ़त दिला दी। यूएएस इसके बाद एंड टाइम तक एक भी गोल नहीं कर पाई। आखिरकार वह यह नॉकआउट मुकाबला 3-1 से हार गई। इस हार के बाद यूएएस का इस वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ